WhatsApp पर आया नया QR कोड फीचर, जानें कैसे करता है काम...

Google Play बीटा प्रोग्राम से सीधे एंड्रॉयड WhatsApp बीटा 2.20.171 को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा आप एपीके मिरर से इसकी एपीके फाइल भी डाउलोड कर साइडलोड कर सकते हैं।

WhatsApp पर आया नया QR कोड फीचर, जानें कैसे करता है काम...

WhatsApp Android Beta 2.20.171 में QR कोड फीचर को देखा गया है

ख़ास बातें
  • WhatsApp Android Beta 2.20.171 पर इस फीचर को देखा गया है
  • iPhone यूज़र्स इस फीचर को 2.20.60.27 में देख सकते हैं
  • आइफोन में पासवर्ड प्रोटेक्ट बैकअप फीचर को भी देखा गया है
विज्ञापन
WhatsApp Android और iPhone में आने वाले दिनों में QR Code सपोर्ट जोड़ा जाएगा, जिससे यूज़र्स अपने क्यूआर कोड को स्कैन करके नए कॉन्टेक्ट को जोड़ सकते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने नए अपडेट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न में क्यूआर कोड सपोर्ट को जोड़ा गया है। बीटा यूज़र्स बदलाव को देख सकते हैं और इस फीचर के पब्लिक रिलीज़ से पहले फीडबैक भी दे सकते हैं। वहीं, iPhone बीटा में हाल ही में पासवर्ड प्रोटेक्ट बैकअप नाम का एक फीचर देखा गया है, जो आईक्लाउड ड्राइव में स्टोर किए गए बैकअप को पासवर्ड के जरिए सुरक्षित रखने में मदद करता है।

व्हाट्सऐप इस QR कोड फीचर पर काफी लंबे समय से काम कर रहा है। नवंबर 2018 में इसके शुरुआती निशान मिले थे। ऐसा लगता है कि WhatsApp अब Android डिवाइस के लिए आने वाले बीटा वर्ज़न 2.20.171 के साथ इस फीचर की शुरुआत करने जा रहा है। वहीं, iPhone पर यह फीचर वर्ज़न 2.20.60.27 में शामिल होगा।

जैसा कि व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न पर नज़र रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की एक रिपोर्ट में बताया गया है एंड्रॉयड के लिए आने वाले लेटेस्ट WhatsApp Beta में यह नया फीचर प्रोफाइल सेटिंग्स के अंदर उपलब्ध होगा। इस क्यूआर कोड को आप किसी अन्य यूज़र को दिखा सकते हैं और वह कोड को स्कैन कर आपको आसानी से अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में जोड़ सकता है। इसी तरह आप दूसरों का कोड स्कैन कर उन्हें अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में आसामी से जोड़ सकते हैं।

Google Play बीटा प्रोग्राम से सीधे एंड्रॉयड WhatsApp बीटा 2.20.171 को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा आप एपीके मिरर से इसकी एपीके फाइल भी डाउलोड कर साइडलोड कर सकते हैं। इसके अलावा iPhone यूज़र्स TestFlight के जरिए WhatsApp बीटा 2.20.60.27 डाउनलोड कर सकते हैं।

क्यूआर कोड सपोर्ट के साथ ही WABetaInfo की एक अलग रिपोर्ट iPhone के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा में पासवर्ड प्रोटेक्ट बैकअप फीचर के होने की भी जानकारी देती है। हालांकि फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टरों के लिए उपलब्ध नहीं है।

मार्च में WhatsApp के एंड्रॉयड क्लाइंट में इस पासवर्ड प्रोटेक्ट बैकअप फीचर को देखा गया था। इस फीचर का उद्देश्य चैट बैकअप की सुरक्षा को बढ़ाना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »