WhatsApp के डार्क मोड में होगा यह खास बदलाव

WhatsApp पिछले कुछ समय से अपने Android और iPhone ऐप के लिए डार्क मोड पर काम कर रहा है। लेकिन अब, व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के लेटेस्ट बीटा वर्जन से संकेत मिला है कि यह कुछ बदलावों के साथ आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2019 15:39 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Android के नए वर्जन में दिखे नए अवतार इमेज़
  • डार्क मोड एलीमेंट के साथ दिखी नई VoIP स्क्रीन
  • WhatsApp कर रही है Dark Mode पर काम

WhatsApp Dark Mode: व्हाट्सऐप के डार्क मोड में होगा यह खास बदलाव

WhatsApp पिछले कुछ समय से अपने Android और iPhone ऐप के लिए डार्क मोड पर काम कर रहा है। लेकिन अब, व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के लेटेस्ट बीटा वर्जन से संकेत मिला है कि यह कुछ बदलावों के साथ आएगा। ऐसा प्रतीत होता है कि डार्क मोड के बीटा अपडेट में नए अवतार प्लेसहोल्डर को शामिल किया जा सकता है। डार्क एलीमेंट के साथ नई VoIP स्क्रीन की भी झलक मिली है। बता दें कि नए बदलाव लेटेस्ट WhatsApp एंड्रॉयड बीटा वर्जन का हिस्सा हैं। हालांकि, यह अभी पब्लिक या कह लीजिए यूज़र को दिखाई नहीं दे रहा है।
 
नए अपडेट में ब्रॉडकास्ट, इंडीविजुअल प्रोफाइल और ग्रुप के लिए अवतार इमेज़ (प्लेसहोल्डर आइकन) ग्रे बैकग्राउंड के साथ नज़र आ रहे हैं। WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि डार्क मोड ऐनेबल होने के बाद ही यह यूज़र को दिखाई देगा। डिफॉल्ट रूप से व्हाट्सएप में अवतार इमेज़ ग्रीन बैकग्राउंड के साथ तो वहीं ऊपरी हिस्से में मेल खाता हुए डार्क ग्रीन रिबन नज़र आता है।
 

Photo Credit: WABetaInfo

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के लेटेस्ट बीटा वर्जन में नए अवतार इमेज़ के अलावा डार्क मोड सपोर्ट के साथ नई VoIP स्क्रीन भी दिखाई दे रही है। मौजूदा VoIP स्क्रीन की तरह नई स्क्रीन में भी ग्रीन बैकग्राउंड की झलक मिली है लेकिन आंखों पर दबाव ना पड़े इसके लिए आपको थोड़ा डार्क टिंट की झलक दिखेगी।

Photo Credit: WABetaInfo

जैसा कि आपको बताया कि नए बदलाव फिलहाल यूज़र को दिखाई नहीं देंगे। आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस के लिए व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन को गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम या फिर ऐपीके मिरर पर जाकर ऐपीके डाउनलोड करके भी कर सकते हैं। पिछले सप्ताह WhatsApp Delete Messages Feature की झलक मिली थी। इस फीचर की मदद से यूज़र्स द्वारा तय समय सीमा के बाद मैसेज खुद-ब-खुद गायब हो जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp for Android, WhatsApp Dark Mode, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.