व्हाट्सऐप ने किया एनक्रिप्शन का ऐलान, अब कोई नहीं पढ़ सकेगा आपके मैसेज

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2016 12:20 IST
दुनिया की सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप के एक अरब से ज्यादा यूजर के लिए अच्छी खबर है। अब व्हाट्सऐप एंड्रॉयड, आईफोन, ब्लैकबेरी और दूसरे प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह एनक्रिप्टेड होगा। अभी तक व्हाट्सऐप मैसेज सुरक्षा एजेंसियों से लेकर हैकर तक कोई भी इंटरसेप्ट कर सकता था, लेकिन अब मैसेज ऐसे कोड में जाएगा जिसे हर कोई नहीं पढ़ पाएगा। 

अपनी निजता और सरक्षा को लेकर चिंतित रहने वाले यूजर के लिए निश्चित तौर पर यह राहत भरी खबर है। व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक जैन कॉम और ब्रायन रोट ने एक ब्लॉग पोस्ट में मंगलवार को बताया, ''बात बिल्कुल साफ है, जब आप किसी मैसेज को भेजेंगे, तो तो मैसेज रिसीव करने वाले व्यक्ति या ग्रुप ही इसे पढ़ सकते हैं। इस मैसेज को और कोई भी नहीं पढ़ सकता। ना साइबर क्रिमिनल। ना हैकर। ना ही सरकार। यहां तक कि हम भी नहीं।''
Advertisement

अब से जो भी यूजर लेटेस्ट व्हाट्सऐप वर्जन का इस्तेमाल करेगा उसके द्वारा किये जाने वाली हर कॉल समेत मैसेज, फोटो, वीडियो, फाइल और वॉइस मैसेज जो भी आप भेजेंगे वो पूरी तरह से एनक्रिप्टेड होगा। इसमें ग्रुप चैट भी शामिल है।

व्हाट्सऐप ब्लॉग के मुताबिक, अब व्हाट्सऐप उन चुनिंदा प्लेटफॉर्म में शामिल हो गया है जिन पर एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन डिफॉल्ट हो जाता है। उम्मीद है कि हम यूजर की निजी बातचीत की सुरक्षा के लिए सबसे बेहतर उपाय करेंगे।
Advertisement

इस एनक्रिप्शन से सिर्फ मैसेज भेजने और प्राप्त करने वाले यूजर ही मैसेज को  पढ़ सकते हैं। इस एनक्रिप्शन के साथ ही अब किसी सरकार और सुरक्षा एजेंसी के लिए वारंट होने के बावजूद किसी वॉइस कॉल और इंस्टेंट मैसेज को देखना वर्चुअली नामुमकिन हो जाएगा।
Advertisement

फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने क्रिमिनल जांच में शामिल शासकीय जांचकर्ताओं को खासा परेशान कर दिया है लेकिन ऐप्पल की तरह व्हाट्सऐप से जुड़े मामलों को अब तक कोर्ट तक नहीं ले जाया गया है। ऐप्पल आईफोन के मामले के बाद हाल ही में मैसेज एनक्रिप्शन को लेकर खासी चर्चा हो चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Apps, Encryption, Microsoft, WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  5. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  6. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  7. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  8. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  9. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  10. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.