इस ट्रिक से चलाइए 1 WhatsApp अकाउंट को 4 डिवाइस पर, बिना किसी हैक के

WhatsApp ने इस डिमांड को समझते हुए कुछ समय पहले Multi-Device सपोर्ट पेश किया था, जिसके जरिए यूजर एक प्राइमरी फोन नंबर के साथ चार अन्य डिवाइसेज तक लिंक कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 नवंबर 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में 1 ही अकाउंट को एक साथ मैक्सिमम 4 डिवाइस पर चलाने का फीचर है
  • इस आर्टिकल में हम स्टेप-बाय-स्टेप जानेंगे कि यह सेटअप कैसे करें
  • यह फीचर फोन, लैपटॉप और टैबलेट सभी में काम करता है

हर सेकंडरी डिवाइस पर प्राइमरी फोन की चैट-हिस्ट्री, इमेज-वीडियो, स्टिकर्स आदि भी सिंक होते हैं

Photo Credit: WhatsApp

आज-कल कई लोग चाहने लगे हैं कि एक ही WhatsApp नंबर को फोन, टैबलेट, लैपटॉप और अन्य फोन पर एक साथ इस्तेमाल करें, ताकि काम, निजी जीवन या फैमिली-यूसेज में फ्लेक्सिबिलिटी मिले। WhatsApp ने इस डिमांड को समझते हुए कुछ समय पहले Multi-Device सपोर्ट पेश किया था, जिसके जरिए यूजर एक प्राइमरी फोन नंबर के साथ चार अन्य डिवाइसेज तक लिंक कर सकता है। इस फीचर के जरिए अब आपका मोबाइल नंबर सिर्फ फोन तक सीमित नहीं बल्कि टैबलेट या सेकेंडरी डिवाइस पर भी काम कर सकता है और वो भी उसी चैट-हिस्ट्री, इमेज-वीडियो, स्टिकर्स आदि के साथ। 

इस आर्टिकल में हम स्टेप-बाय-स्टेप जानेंगे कि यह सेटअप कैसे करें और किन चीजों का ध्यान रखें;

Advertisement

How to use one WhatsApp account on multiple devices?

  • इसके लिए सबसे पहले प्राइमरी फोन तैयार करें।
  • इस फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें।
  • अब प्राइमरी नंबर से लॉगिंन करें
  • अब ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें और Linked devices पर जाएं। 
  • यहां मौजूद हरे कलर के बटन पर टैप करें, जिसपर “Link a new device” लिखा हो।
  • ऐसा करने से आपके फोन में QR Scanner खुल जाएगा।

अब आगे इसे दूसरे डिवाइस पर लिंक करना होगा, जिसके स्टेप्स नीचे मौजूद हैं;

  • दूसरे फोन, टैबलेट या लैपटॉप (वेब या ऐप, कोई भी) पर WhatsApp खोलें।
  • यहां लॉगिंन करने के बजाय ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें और 'Link a device' पर टैप करें।
  • अब सामने QR दिखाई दे, जिसे अपने प्राइमरी फोन से स्कैन करें।
  • आपके प्राइमरी अकाउंट की चैट-हिस्ट्री और मीडिया उस डिवाइस पर सिंक हो जाएगी (शुरुआती सिंक में कुछ देर लग सकती है।

आप इसी प्रकार मैक्सिमम चार डिवाइसेज तक लिंक कर सकते हैं। आपको जिस डिवाइस पर प्राइमरी नंबर का अकाउंट चाहिए उस नए डिवाइस पर WhatsApp इंस्टॉल करें और खोलने के बाद लॉगिन करने के बजाय 'Link a device' पर टैप करके QR स्कैन करें। ऐसा करने से आपका प्राइसरी अकाउंट नए डिवाइस में सिंक हो जाएगा।

Advertisement

किन बातों का रखें ध्यान

  • ऐसा हो सकता है कि चैट-हिस्ट्री के पुराने मैसेज (खासतौर पर 3 महीने से पुराने) दूसरे डिवाइस पर पूरी तरह उपलब्ध न हो। 
  • यदि प्राइमरी फोन 14 दिनों से ऑफलाइन रहा है, तो लिंक्ड डिवाइसेज में सिंक संबंधी समस्या आ सकती है। 
  • यह फीचर बहुत पुराने फोन मॉडल या OS वर्जन पर उपलब्ध न हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.