Jio का यूपीआई ऐप छुड़ाएगा गूगल पे और पेटीएम के पसीने!

Jio की MyJio ऐप में देखे के इस यूपीआई फीचर के स्क्रीनशॉट में यूपीआई आईडी बनाने की पूरी प्रक्रिया दिखाया गया है। इस ऐप में @Jio UPI हैंडल वाला वर्चुअल पेमेंट एड्रेस देखा गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 जनवरी 2020 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Jio UPI का हैंडल @Jio हो सकता है
  • स्क्रीनशॉट में देखी गई प्रकिया Google Pay और Paytm UPI से मेल खाती है
  • जियो अपना यूपीआई पेमेंट विकल्प जल्द ही लॉन्च कर सकता है

भारत में UPI पेमेंट के लिए Google Pay, Paytm आदि ऐप्स को काफी इस्तेमाल किया जाता है

Jio को लेकर सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ चुनिंदा माई जियो ऐप यूज़र्स को UPI पेमेंट सपोर्ट मिला है। कंपनी इस यूपीआई फीचर से मार्केट में अपनी जगह बना चुके गूगल पे और व्हाट्सऐप को टक्कर देने के लिए अपनी कमर कसती नज़र आ रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने MyJio ऐप में यूपीआई पेमेंट विकल्प को शुरू किया है और फिलहाल केवल उन यूज़र्स के लिए उपलब्ध हैं, जिनके पास @Jio यूपीआई हैंडल वाला वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) है।

हाल ही में खबर आई थी कि जियो अपने प्लेटफॉर्म पर यूपीआई पेमेंट की सुविधा देने के लिए एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई बैंक से बात कर रही है। Entrackr की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि MyJio ऐप में कुछ चुनिंदा यूजर्स को यूपीआई पेमेंट का ऑप्शन दिखाई दे रहा है।
Advertisement

वेबसाइट के द्वारा साझां किए गए स्क्रीनशॉट में ऐप के अंदर यूपीआई विकल्प को देखा गया है। ऐप में इस विकल्प के अलावा  JioSaavn, JioCinema और JioEngage आदि जियो की अन्य सर्विस भी देखी गई है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यूज़र्स को रजिस्ट्रेशन करने पर @Jio यूपीआई हैंडल वाला एक वीपीए मिलेगा। स्क्रीनशॉट में देखने से पता चलता है कि ऐप में इस यूपीआई आईडी को बैंक से लिंक करने के लिए बैंक अकाउंट नंबर डालने का विकल्प भी आ रहा है। इसमें यूपीआई पिन पाने के लिए यूज़र्स से उनके बैंक अकाउंट से लिंक हुए मोबाइल नंबर, डेबिट कार्ड नबंर आदि जानकारी भी मांगी गई है।
Advertisement

यह प्रक्रिया गूगल पे, पेटीएम और व्हाट्सऐप जैसी अन्य यूपीआई पेमेंट ऐप्स से काफी मेल खाती है। Gadgets 360 इस खबर की पुष्टी नहीं करता है और इस खबर के संदर्भ में जियो से संपर्क भी किया गया है, लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: reliance, jio, reliance jio, Jio UPI, UPI, UPI Apps, UPI Payment, UPI platform
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.