UberMOTO बाइक शेयरिंग कैब सेवा नोएडा व गाजियाबाद में लॉन्च

दिल्ली-एनसीआर के कोने-कोने में कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए राइड शेयरिंग ऐप उबर ने शुक्रवार को नोएडा व गाजियाबाद में अपने बाइक शेयरिंग सेवा 'उबरमोटो' के लॉन्च की घोषणा की।

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 24 जुलाई 2017 10:39 IST
ख़ास बातें
  • उबर ने नोएडा व गाजियाबाद में अपने बाइक शेयरिंग सेवा 'उबरमोटो' लॉन्च की
  • 'उबरमोटो' उबर ऐप के माध्यम से 10 रुपये की कीमत से राइड सेवा मुहैया कराएगा
  • उबरमोटो की सेवा का इस जुलाई में एक साल पूरा होने जा रहा है
दिल्ली-एनसीआर के कोने-कोने में कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए राइड शेयरिंग ऐप उबर ने शुक्रवार को नोएडा व गाजियाबाद में अपने बाइक शेयरिंग सेवा 'उबरमोटो' के लॉन्च की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सेवा गुड़गांव और फरीदाबाद में पहले से ही उपलब्ध है, इसलिए अब यात्रियों को पूरे एनसीआर क्षेत्र में यात्रा करने के लिए तीव्र, सुगम व किफायती विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। 'उबरमोटो' उबर ऐप के माध्यम से 10 रुपये की कीमत से राइड सेवा मुहैया कराएगा।

कंपनी ने कहा कि उबरमोटो अब 7 शहरों - फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद, हैदराबाद, जयपुर और अहमदाबाद में उपलब्ध हो गया है। उबरमोटो की सेवा का इस जुलाई में एक साल पूरा होने जा रहा है और इस दौरान वह 20 लाख से ज्यादा ट्रिप्स पूरी कर चुकी है।

उबर के दिल्ली/एनसीआर के महाप्रबंधक प्रभजीत सिंह ने बताया, "मैं नोएडा और गाजियाबाद में उबरमोटो के लांच पर बहुत उत्साहित हूं। यह शहरों में घूमने का तीव्र, आसान व किफायती तरीका है और हम सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने मोबिलिटी की जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक अवसर निर्मित करने के हमारे इस लक्ष्य में मदद की। नोएडा और गाजियाबाद में लांच होने के बाद हमारा लक्ष्य राइडर्स को एनसीआर में स्मार्ट यात्रा करने का अवसर प्रदान करना है, जिसमें उन्हें यातायात, भीड़भाड़ और जाम की चिंता के बगैर कोने-कोने की कनेक्टिविटी मिल सके।"

उबरमोटो राइडर्स को उबर एप के माध्यम से बटन पुश करते ही किफायती व सुविधाजनक मोटरसाइकल राइड का विकल्प प्रदान करता है। राइडर्स को ड्राईवर्स व बाइक का विवरण ठीक उसी प्रकार मिलता है, जैसे उन्हें उबर राइड में मिला करता है। साथ ही उन्हें राइड से पहले, इसके दौरा व बाद में सभी स्टैंडर्ड सुरक्षा विशेषताएं, जैसे जीपीएस ट्रैकिंग, द्विमार्गी फीडबैक और परिवार व दोस्तों के साथ ट्रिप की जानकारी बांटने की सुविधा भी पूर्ववत ही मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.