उबर के नए फ़ीचर के जरिए दोस्तों तक पहुंचना हुआ पहले से आसान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2016 14:17 IST
उबर ने हाल ही में अपने मोबाइल ऐप को नए रंगरूप और डिज़ाइन के साथ पेश किया था। उबर ऐप के यूज़र इंटरफेस को पूरी तरह से बदल दिया गया है लेकिन इस अपडेट के बारे में यूज़र की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। अब, एक बार फिर उबर ने अपने मोबाइल ऐप को एक नए फ़ीचर के साथ अपडेट किया है। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र अपनी ट्रिप के डेस्टिनेशन के तौर पर अपने दोस्त की लोकेशन चुन सकते हैं। इस अपडेट से ख़ास उबर के लिए एक स्नैपचैट फिल्टर भी दिया गया है जो युवाओं को पसंद आने की उम्मीद है।

उबर ऐप अपडेट के साथ ही, यूज़र को किसी डेस्टिनेशन को अपने दोस्त की मौज़ूदा लोकेशन की तरह सेट करने का विकल्प मिलता है। इसके लिए यूज़र, अपने दोस्त से लोकेशन साझा करने को कहेगा और उसके बाद ट्रिप के दौरान दोस्त को राइड के बारे में ऑटोमेटिक अपडेट मिलती रहेगी। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों के पास फोन में उबर अकाउंट या ऐप इंस्टॉल नहीं हैं उन्हें एक नोटिफिकेशन की जगह टेक्स्ट मैसेज मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से यूज़र अपनी लोकेशन साझा करने से मना भी कर सकते हैं।

उबर के लिए ख़ास स्नैपचैट फिल्टर अब ऐप में उपलब्ध है लेकिन सिर्फ राइड के दौरान ही यह फ़ीचर उपलब्ध होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐप से यूज़र राइड के दौरान तस्वरें लेकर मजेदार अंदाज़ में अपने कॉन्टेक्ट को भेज सकते हैं। ये फिल्टर उबर राइड को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इससे यूज़र अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने का अनुमानित समय भी साझा कर सकते हैं। इस अपडेट को एंड्रॉयड व आईओएस ऐप के लिए जारी किया जा रहा है।

हालांकि, अपेडट के बाद भी उबर ऐप में ऐसा कुछ नया नहीं है जो बहुत ज्यादा इस्तेमाल का हो। लेकिन स्नैपचैट यूज़र को कुछ ख़ास फिल्टर के साथ यह फ़ीचर मजेदार लग सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.