• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • गूगल मैप्स से ही बुक करें उबर कैब, ऐप की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी

गूगल मैप्स से ही बुक करें उबर कैब, ऐप की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी

गूगल मैप्स से ही बुक करें उबर कैब, ऐप की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी
ख़ास बातें
  • अब गूगल मैप्स और उबर को इंटिग्रेट कर दिया गया है
  • इसके बाद फोन में उबर ऐप होना ज़रूरी नहीं है
  • इसके लिए यूज़र को अपने मौज़ूदा उबर अकाउंट से साइन अन करना होगा
विज्ञापन
अब तक हम और आप अपने स्मार्टफोन से सीधे गूगल सर्च से उबर या ओला के कैब बुक कर सकते थे। ऐसा गूगल मैप्स ऐप से भी संभव था। हालांकि, इसके लिए यूज़र को ऐप पर भेज दिया जाता था ताकि बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो सके। अब गूगल मैप्स और उबर को इंटिग्रेट कर दिया गया है। इसके बाद यूज़र गूगल मैप्स ऐप में ही उबर बुक कर सकेंगे। सफर करने के बाद किराये का भुगतान भी कर सकेंगे। और यह सबकुछ गूगल मैप्स ऐप में ही संभव होगा। गूगल ने पुष्टि की है कि यह फ़ीचर दुनियाभर के एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र के लिए उपलब्ध होगा।
 
google

नए इंटिग्रेशन की सबसे अहम खासियत यह है कि अब यूज़र अपने स्मार्टफोन में मौज़ूद गूगल मैप्स ऐप से ही उबर कैब बुक कर पाएंगे, और इसके लिए फोन में उबर ऐप होना ज़रूरी नहीं है। इसके लिए यूज़र को अपने मौज़ूदा उबर अकाउंट से साइन अन करना होगा। अगर आईडी नहीं है तो बना भी सकते हैं। गूगल का कहना है कि यूज़र मैप में ड्राइवर को ट्रैक भी कर पाएंगे। वे ड्राइवर से कनेक्ट भी कर सकते हैं। और यह सब गूगल मैप्स में ही होगा। यह इंटिग्रेशन सिर्फ उबर के लिए है। ओला जैसी अन्य कैब सर्विस के लिए पुरानी व्यवस्था ज़ारी रहेगी। हालांकि, उनकी लिस्टिंग में थोड़ा बदलाव किया गया है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि यह सेवा हर किसी के लिए उपलब्ध होगी। लेकिन भारत या अन्य मार्केट में इसकी शुरुआत कब होगी, फिलहाल पता नहीं।

याद दिला दें कि गूगल मैप्स ने 2015 से उबर को ट्रैवल विकल्प के तौर पर दिखाना शुरू किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Maps, Uber
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »