उबर या ओला यूज़र को दिल्ली में कैब बुक करने में हो रही है परेशानी, वजह जानें

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 10 फरवरी 2017 14:33 IST
ख़ास बातें
  • ओला और उबर के ड्राइवर शुक्रवार से धरना पर चले गए हैं
  • धरना दिल्ली के सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन द्वारा बुलाया गया है
  • इस ड्राइवर एसोसियेशन की मांग एक्सिडेंट इश्योरेंस की भी है
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह कई यूज़र ने ओला या उबर के कैब नहीं मिलने की शिकायत की है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो हम आपको इसकी वजह बताते हैं। जानकारी मिली है कि ओला और उबर के ड्राइवर शुक्रवार से धरना पर चले गए हैं।

धरना दिल्ली के सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन द्वारा बुलाया गया है जिसके साथ 2,000 ड्राइवरों के जुड़े होने की खबरें हैं। बिजनेस स्टेंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इन ड्राइवर की मांग बेहतर सैलेरी व टार्गेट पूरा करने के लिए और समय की है। इस संस्था को उम्मीद है कि इस प्रदर्शन से 40,000 से 50,000 हज़ार ड्राइवर जुड़ेंगे।
Advertisement

इस ड्राइवर एसोसियेशन की मांग एक्सिडेंट इश्योरेंस की भी है। दरअसल, हाल ही में एक उबर ड्राइवर की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। गौर करने वाली बात है कि हैदराबाद और बैंगलुरु में भी अन्य ड्राइवर एसोसिएशन द्वारा धरना बुलाए गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन एसोसिएशन से संबंधित ड्राइवर 6 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से कैब चलाने के लिए नहीं तैयार हैं। उनका दावा है कि उबर और ओला साप्ताहिक पेमेंट भी समय पर नहीं करते हैं।

एसोसिएशन के एक सदस्य ने बिजनेस स्टेंडर्ड को बताया है, "हमारी मांग है कि कंपनियां अपनी सेवा में नई कारें नहीं जोड़ें। राइड-शेयर की सेवा बंद होनी चाहिए। और सबसे अहम कि हम 6 रुपये प्रति किलोमीटर की रेट पर गाड़ी नहीं चलाएंगे। शुक्रवार से हम तब तक अनिश्चितकालीन धरने पर रहेंगे जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं।"
Advertisement

गैजेट्स 360 के सवालों पर उबर के प्रवक्ता ने बताया, "दिल्ली के चुनिंदा इलाकों में कुछ लोग उबर सेवा को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश यही है कि हर किसी को समय पर भरोसेमंद राइड मिलता रहे। हमारी यही मांग है कि प्रशासन यात्रियों और ड्राइवर की सुरक्षा सुनिश्चित करें।"
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Ola, Taxi Service, Apps
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  7. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  8. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  9. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  10. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.