अब आप उबर से दूसरों के लिए कैब बुक कर पाएंगे

अब आप उबर से दूसरों के लिए कैब बुक कर पाएंगे
ख़ास बातें
  • उबर ने खास भारत के लिए इस फ़ीचर को लॉन्च किया है
  • इससे पहले कंपनी डायल एन उबर फ़ीचर को भारत में लॉन्च किया था
  • नया फ़ीचर उन लोगों के लिए है जिनके पास उबर ऐप नहीं है
विज्ञापन
उबर अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक और नई स्कीम की शुरुआत की है। इसकी मदद से नियमित तौर पर उबर इस्तेमाल करने वाले यूज़र दूसरों के लिए टैक्सी बुक कर पाएंगे। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जिनके पास यह ऐप नहीं इंस्टॉल है या उनका अकाउंट नहीं रजिस्टर है।

गौरतलब है कि उबर इंडिया ने हाल ही में 'डायल एन उबर' फ़ीचर पेश किया था। इसकी मदद से चुनिंदा शहरों में यूज़र इस कैब सर्विस का फायदा उठा सकते हैं और इसके लिए ऐप भी इंस्टॉल होना ज़रूरी नहीं है। इस फ़ीचर को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी की योजना इस स्कीम को अन्य इमर्जिंग मार्केट में लॉन्च करने की है।

'रिक्वेस्ट एक राइड' फ़ीचर के बारे में उबर ने कहा, "कई बार ज़रूरतमंद लोगों को भरोसेमंद सवारी की ज़रूरत होती है। उनके पास स्मार्टफोन नहीं होता है या कभी इस ऐप को डाउनलोड नहीं किया होता है। 'रिक्वेस्ट ए राइड फोर अदर्स' मौजूदा उबर यूज़र को अपने परिवार के सदस्य और दोस्तों के लिए कैब बुक करने की सुविधा देता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस भरोसेमंद सवारी का फायदा उठा सकें।"

इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को अपने स्मार्टफोन पर लेटेस्ट उबर ऐप इंस्टॉल करना होगा। पिकअप प्वाइंट को पिन कोड डालकर सेटअप किया जा सकता है, या मैनुअली पिकअप लोकेशन भी डाला जा सकता है। इसके बाद उबर यूज़र को बताना होगा कि यह राइड किसके लिए है। इसकी जानकारी गाड़ी इस्तेमाल करने वाले शख्स का कॉन्टेक्ट फोनबुक से चुनकर दिया जा सकता है, या फिर फोन नंबर टाइप करने से भी काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद उबर यूज़र पेमेंट का तरीका भी तय कर सकते हैं। यात्रा राशि का भुगतान राइड का फायदा उठाने वाला शख्स नकद में कर सकता है, या इसका भुगतान उबर यूज़र इलेक्ट्रॉनिक तरीकों से भी कर सकते हैं।

राइडर को इसके बाद दो एसएमएस मिलेंगे। एक में ड्राइवर और उसकी कार का सारा ब्योरा मौजूद रहेगा व दूसरे में राइड को ट्रैक करने का लिंक। दूसरी तरफ, ड्राइवर को राइडर का फोन नंबर मिल जाएगा ताकि पिकअप को कॉर्डिनेट किया जा सके। उबर यूज़र पूरे सफर पर ऐप के जरिए नज़र रख सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, India, Ride Hailing App, Taxi Aggregator, Uber, Uber India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »