ट्विटर आईओएस ऐप को भी मिला नाइट मोड फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2016 18:06 IST
ख़ास बातें
  • अब आईओएस पर भी ट्विटर में नाइट मोड इस्तेमाल किया जा सकेगा
  • नाइट मोड ट्विटर ऐप के वर्ज़न 6.60 में मौजूद है
  • यूज़र को खुद सेटिंग्स में जाकर इस फ़ीचर को एक्टिव करना होगा
ट्विटर ने आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए नाइट मोड फ़ीचर उपलब्ध करा दिया है। याद रहे कि इस फ़ीचर को सबसे पहले ट्विटर एंड्रॉयड ऐप पर पेश किया गया था। इस फ़ीचर पर बहुत दिनों से काम चल रहा था। इसके बारे में मई महीने में ही जानकारी सामने आई थी।

नाइट मोड में मुख्य तौर पर ऐप का थीम बदल जाता है। यह रेगुलर मोड से डार्कर मोड (मिड नाइट ब्लू) में चला जाता है। इस वजह से ऐप को कम रोशनी में भी इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होती। आईओएस डिवाइस में नाइट मोड इस्तेमाल करने के लिए आपको ट्विटर ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न पर सेटिंग्स मेन्यू में जाना होगा।

ट्विटर ने सोमवार को ट्वीट करके जानकारी दी है कि वह इस फ़ीचर को आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा रही है। नाइट मोड आईओएस ऐप के वर्ज़न 6.60 में उपलब्ध है। यह वर्ज़न भारत में ऐप्पल के ऐप स्टोर में उपलब्ध है।

ज्ञात हो कि एंड्रॉयड की तरह आईओएस में भी यह फ़ीचर अपने आप एक्टिव नहीं होता। आपको सेटिंग्स में जाकर बदलाव करने होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.