ट्विटर ने ट्वीट के 140 अक्षरों की सीमा में आखिरकार ढील दी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2016 11:04 IST
ट्विटर ने आखिरकार सोमवार को ट्वीट के 140 अक्षरों में तस्वीरें, वीडियो और ज़िफ, पोल व कोट किए गए ट्वीट को ना शामिल करने की सुविधा शुरू कर दी।

हालांकि कंपनी ने मई में अपनी इस योजना में बदलाव करते हुए 140 अक्षरों  की गिनती के तरीके को बदलने की बात कही थी। हालांकि, ट्विटर ने तब किसी तारीख का ऐलान नहीं किया था।

नए बदलाव के साथ ही 140 अक्षरों के ट्वीट की गिनती में यूज़रनेम की गिनती नहीं होगी। यूज़रनेम के अलावा अब ट्वीट में मीडिया अटैचमेंट जैसे तस्वीरें, जिफ़, वीडियो, पोल और कोट किए गए ट्वीट को ट्वीट के 140 अक्षरों में नहीं गिना जाएगा।

मई में नए फॉरमेट की घोषणा को समय ट्विटर ने दावा किया था कि इन नए बदलाव से ट्विटर पर बातचीत करने पहले से ज्यादा आसान और त्वरित होगा। कंपनी से जुड़े दो लोगों के हवाले से द वर्ज ने रिपोर्ट दी है कि हालांकि, ''नए बदलाव को जारी करने की योजना में बदलाव किया जा सकता है।'' लेकिन ट्विटर ने अभी तक ट्वीट के अक्षरों में की जाने वाली गिनती के बदलाव को लागू करने के लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की है।

इन बदलाव के अलावा, ट्विटर यूज़र को अपने ट्वीट को ही रीट्वीट करने के लिए भी बटन देगी जिससे रीट्वीट व कोट किया जा सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये बदलाव अगले हफ्ते से ज़ारी होंगे या फिर इन्हें चरणद्ध तरीके से जारी किया जाएगा।
Advertisement

मई में ट्विटर ने इन नए बदलावों के ऐलान के अलावा डेवलेपर के लिए ऐलान किया था कि अपडेटेड ऐप आने वाले महीनों में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, tweet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.