• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter के ऑल्टरनेटिव Threads के यूजर्स पहले 24 घंटों में 5 करोड़ के पार!

Twitter के ऑल्टरनेटिव Threads के यूजर्स पहले 24 घंटों में 5 करोड़ के पार!

ऐप पर हुईं पोस्ट की बात करें तो गुरूवार को इस पर 9.5 करोड़ पोस्ट किए गए जिनको कुल 19 करोड़ लाइक मिले।

Twitter के ऑल्टरनेटिव Threads के यूजर्स पहले 24 घंटों में 5 करोड़ के पार!

Photo Credit: Reuters

Meta का Threads ऐप App Store और Google Play स्टोर पर एक साथ लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • Threads के यूजर्स पहले 24 घंटों में 5 करोड़ के पार।
  • भारत में भी यह iOS पर टॉप फ्री ऐप्स में सबसे ऊपर दिखाई दे रहा है।
  • Threads ऐप App Store और Google Play स्टोर पर एक साथ लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
थ्रेड्स (Threads) को ट्विटर (Twitter) का 'किलर ऐप' कहा जा रहा है। Meta की ओर से लॉन्च किए गए इस नए ऐप के शुरुआती 24 घंटों में ही 5 करोड़ यूजर्स हो गए। कंपनी ने इसे माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया है जो कि Meta के ही Instagram ऐप से काफी हद तक जुड़ा हुआ है। मेटा के पास इंस्टाग्राम पर 2 अरब से ज्यादा यूजर्स बताए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल अब Threads का यूजर बेस बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। वहीं Twitter की ओर से भी इसके लिए प्रतिक्रिया आई है जिसमें हाल ही में नियुक्त की गईं कंपनी की सीईओ ने Twitter और Threads के मुकाबले को लेकर बड़ी बात कही है। 

Threads ने चौंकाने वाले तरीके से यूजर रजिस्ट्रेशन में बढ़ोत्तरी की है। The Verge के एडिटर Alex Heath ने एक थ्रेड पोस्ट में बताया कि ऐप के 4.8 करोड़ यूजर्स रजिस्टर हो चुके हैं। वहीं एक अन्य थ्रेड यूजर Joe Scannell ने पोस्ट करते हुए बताया कि अब संख्या 5 करोड़ को पार कर गई है। Threads पर यूजर ज्यादा से ज्यादा संख्या में साइनअप करें, इसके लिए कंपनी प्रत्येक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक सीरियल नम्बर दिखा रही है कि यूजर ने कब थ्रेड्स के लिए साइनअप किया। 

Meta का Threads ऐप App Store और Google Play स्टोर पर एक साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन यह अभी सभी देशों में उपलब्ध नहीं है। यूरोप में अभी इसकी सर्विसेज शुरू नहीं हुई हैं। कई देशों में ऐप स्टोर पर यह टॉप में दिखाई दे रहा है। भारत में भी यह iOS पर टॉप फ्री ऐप्स में सबसे ऊपर दिखाई दे रहा है। चीन में ऐप स्टोर पर यह पांचवें नम्बर पर चढ़ आया है। जबकि Meta के अन्य ऐप्स वहां पर ब्लॉक किए गए हैं। थ्रेड्स के लिए भी कहा जा रहा है कि चीन इसे ब्लॉक ही करेगा। 

ऐप पर हुईं पोस्ट की बात करें तो गुरूवार को इस पर 9.5 करोड़ पोस्ट किए गए जिनको कुल 19 करोड़ लाइक मिले। वहीं, Twitter को अब थ्रेड्स का डर सताता दिख रहा है। ट्विटर की ओर से वकील एलेक्स स्पिर्ट ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को कथित रूप से लीगल एक्शन लेने की धमकी दी है। इस बीच ट्विटर की नई सीईओ लिंडा याक्कारिनो ने ट्वीट कर कहा कि ट्विटर कम्युनिटी यूजर्स ने बनाई है और इसकी जगह कोई नहीं ले सकता। ट्विटर कम्युनिटी को डुप्लीकेट नहीं किया जा सकता। आने वाले समय में थ्रेड्स के यूजर बेस में तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है लेकिन दूसरे प्लेटफॉर्म्स की तुलना में इसमें अभी कई फीचर्स की कमी बताई गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »