Truecaller हुआ अपडेट, नए इंटरफेस से लेकर बदला बहुत-कुछ

Truecaller अपडेट में आपको मौजूदा पॉप-अप कॉलर आइडी फंक्शन के अलावा, फुल-स्क्रीन कॉलर आइडी इंटरफेस मिलेगा, जो कि ऑप्ट-इन फीचर के रूप में आपको उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 मई 2020 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Truecaller अपडेट फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ज़ारी
  • IOS और ग्लोबल मार्केट के लिए आने वाले दिनों में रोलआउट होगा अपडेट
  • फाइनेंशियल और पेमेंट संबंधी मैसेज के लिए जुड़ी Important कैटेगरी

कॉलर आईडी सर्विस ऐप है Truecaller

Truecaller ने अपने मैसेजिंग फीचर को बेहतर बनाने के लिए नए डिज़ाइन और नए स्मार्ट SMS फीचर का ऐलान किया है। Truecaller एक बहुत ही लोकप्रिय ऐप है, जिसे कॉलर आईडी सर्विस के लिए जाना जाता है, हालांकि कॉलर आईडी की पहचान करने के साथ ही इस ऐप पर आप मैसेजिंग और पेमेंट सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। ऐप के रीडिज़ाइन वर्ज़न में Smart SMS फीचर को जोड़ा गया है, यह फीचर आपके सभी कैटेगरी के एसएमएस व चैट्स को चार अलग-अलग टैब में बांटता है। इसके अलावा अपडेटेड ट्रूकॉलर ऐप होम टैब फीचर लाता है, जिसमें आपकी कॉल हिस्ट्री, एसएमएस मैसेज और इंस्टेंट मैसेजेज सभी एक ही जगह मिलेंगे।

Truecaller अपडेट में आपको मौजूदा पॉप-अप कॉलर आइडी फंक्शन के अलावा, फुल-स्क्रीन कॉलर आइडी इंटरफेस मिलेगा, जो कि ऑप्ट-इन फीचर के रूप में आपको उपलब्ध होगा। अपडेट के साथ नए फीचर भारत में एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। कंपनी इन फीचर्स को आइओएस और ग्लोबल यूज़र्स के लिए भी रोलआउट करने की योजना बना रही है, जो कि आने वाले दिनों में ज़ारी किया जा सकता है।
Advertisement

इस अपडेट में ट्रूकॉलर यूज़र्स को मिला प्रमुख बदलाव होगा 'नया इंटरफेस', जो कि स्मार्ट एसएमएस फीचर लेकर आया है। इस फीचर के जरिए डिवाइस में मैसेज अपने-आप ही चार अलग-अलग समूह में बंट जाएंगे। यह समूह होंगे, Personal, Important, Others, और Spam। इस लिस्ट में जुड़ा नया एडिशन है Important, जिसमें आपके फाइनेंशियल और पेमेंट संबंधी मैसेज शामिल होंगे।

ट्रूकॉलर ने अपनी प्रेस रिलीज़ में कहा है कि यह नया टैब यूज़र्स को जरूरी बिल, पेमेंट और बजट संबंधी कामों का ट्रैक रखने में मदद करेगा। नया टैब दूसरी सर्विस के पेमेंट मैसेज को भी लिस्ट करता है। इसके अलावा इसमें ट्रैवल रिमाइंडर जैसे फ्लाइट डीले, बस सीट एलोकेशन, लाइव ट्रैकिंग, टैक्स अपडेट और डॉक्टरी व अपॉइंटमेंट आदि को भी शामिल करने की योजना बना रहे हैं।
Advertisement

ट्रूकॉलर के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को बताया कि भारत में ट्रूकॉलर के 15 करोड़ से भी ज्यादा एक्टिव यूज़र्स हैं, जिनमें से आधे यूज़र्स ने ट्रूकॉलर को अपने डिफॉल्ट डायलर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। भारत में इसके 60 प्रतिशत प्रीमियम सब्सक्राइबर्स हैं। जो कि ग्लोबली 12 लाख प्रीमियम सब्सक्राइबर्स में से लगभग 7,20,000 सब्सक्राइबर्स हैं।
Advertisement
 

Fresh interface

Truecaller ने इसमें Home tab भी जोड़ा है, जिसमे आपको आपकी सारी कॉल्स और मैसेज एक लिस्ट में दिखेंगे। हालांकि, पहले इंटरफेस में आपको कॉल, मैसेज, यूपीआई और प्रीमियम के लिए अलग टैब मिलते थे। हालांकि, होम टैब के अलावा आपको कॉन्टेक्ट्स, प्रीमियम  और पेमेंट टैब जरूर मिलेंगे। ट्रूकॉलर ने इसमें फुलस्क्रीन कॉलर आईडी इंटरफेस जोड़ा है, जिसमें आप जिसे कॉल करेंगे वह आपको फुल-स्क्रीन पर दिखेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Truecaller update, Truecaller
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.