ढे़रों नए फीचर के साथ आया Truecaller 12, जानें अपडेट की सभी खासियतें

Truecaller ने अपने कॉलर आईडी ऐप का वर्जन 12 नई फीचर लिस्ट के साथ लॉन्च कर दिया है। सबसे बड़ा अपडेट Video Caller ID का जोड़ा जाना है जिससे यूजर्स एक छोटा वीडियो सेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 नवंबर 2021 10:41 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट किया गया Truecaller app एक अच्छी तरह व्यवस्थित इंटरफ़ेस भी लाता है।
  • नया Truecaller अपडेट कॉल रिकॉर्डिंग भी लाया है जो सभी यूजर्स के लिए है।
  • रिकॉर्ड की गई कॉल फोन स्टोरेज में लोकल तौर पर स्टोर की जाती है।

अपडेटेड ट्रूकॉलर पेड यूजर्स के लिए Ghost Call और Call Announce फीचर भी लेकर आया है।

Truecaller ने अपने कॉलर आईडी ऐप का वर्जन 12 नई फीचर लिस्ट के साथ लॉन्च कर दिया है। सबसे बड़ा अपडेट Video Caller ID का जोड़ा जाना है जिससे यूजर्स एक छोटा वीडियो सेट कर सकते हैं। यह वीडियो फ्रेंड्स और फैमिली को कॉल करने पर ऑटोमेटिकली चलता है। Truecaller 12 एक नए डिज़ाइन वाले इंटरफ़ेस के साथ आता है जो कॉल और एसएमएस मैसेज के लिए अलग-अलग टैब लाता है। ट्रूकॉलर ने इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कॉल रिकॉर्डिंग फीचर को भी इसमें ऐड किया है। अपडेटेड ट्रूकॉलर पेड यूजर्स के लिए Ghost Call और Call Announce फीचर भी लेकर आया है।

Video Caller ID पर आप एक छोटा वीडियो सेट कर सकते हैं जो आपके फोनबुक कॉन्टेक्ट को कॉल करने पर अपने आप ही चलेगा। आप या तो कॉलर आईडी के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं या चार प्रीलोडेड टेम्प्लेट में से चुन सकते हैं। 

आप अपने वीडियो कॉलर आईडी को मैनेज कर सकते हैं और चाहे आप लेटेस्ट ट्रूकॉलर ऐप से Settings > Caller ID पर जाकर बिजनेस और कॉन्टेक्ट से वीडियो कॉलर आईडी रिसीव कर सकते हैं। विशेष रूप से, आपके द्वारा कॉलर आईडी के रूप में सेट किया गया वीडियो Truecaller क्लाउड में स्टोर किया जाएगा।

अपडेट किया गया Truecaller app एक अच्छी तरह व्यवस्थित इंटरफ़ेस भी लाता है जहां आपके पास कॉल और एसएमएस मैसेज के लिए अलग-अलग टैब होंगे। यह मौजूदा इंटरफेस के विपरीत है जहां आपके पास कॉल एक्सेस करने के लिए होम शॉर्टकट और एसएमएस के लिए ट्रूकॉलर है।
Advertisement

स्वीडन की इस कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि अलग-अलग टैब के साथ अब आप अपने सभी एसएमएस, ट्रूकॉलर ग्रुप चैट और सीधे चैट केवल एक टैप से प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisement
Truecaller ने यह भी कहा कि SMS के लिए Truecaller के 15 करोड़ से अधिक यूजर हैं।

नया Truecaller अपडेट कॉल रिकॉर्डिंग भी लाया है, जिसे पहले प्रीमियम यूजर्स के लिए पेश किया गया था और हाल ही में बीटा टेस्टिंग के लिए लॉन्च किया गया था। यह अब सभी ट्रूकॉलर यूजर्स के लिए उपलब्ध है - जिसमें पेमेंट किए गए और मुफ्त वाले यूजर भी शामिल हैं और जिनके पास Android 5.1 या बाद के वर्जन पर चलने वाला फ़ोन है।
Advertisement

Truecaller का इस्तेमाल करके रिकॉर्ड की गई कॉल को डिवाइस स्टोरेज में लोकल तौर पर स्टोर किया जाता है और इसे ईमेल या किसी मैसेज सर्विस का उपयोग करके दूसरों के साथ शेयर किया जा सकता है। कॉल रिकॉर्डिंग फीचर ऑप्शनल तौर पर उपलब्ध है और इसे लेटेस्ट ट्रूकॉलर ऐप से मैन्युअल तरीके से चालू करने की आवश्यकता होती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.