कॉल मिस हुई? Truecaller का नया Voicemail फीचर करेगा काम आसान
Truecaller ने भारत में Android यूजर्स के लिए फ्री Voicemail फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह वॉइसमेल एक्सपीरियंस पूरी तरह डिवाइस-नेेटिव है, जिसमें मैसेज सीधे फोन की लोकल स्टोरेज में सेव होते हैं। फीचर के साथ इंस्टेंट ट्रांसक्रिप्शन, ऑटोमैटिक स्पैम प्रोटेक्शन और AI-बेस्ड स्मार्ट कॉल कैटेगराइजेशन मिलता है। Truecaller Voicemail 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स अपनी पसंदीदा भाषा में मैसेज रिकॉर्ड और पढ़ सकते हैं।