TikTok की रेटिंग घटने, फिर बढ़ने के पीछे की कहानी

बड़ी संख्या में लोगों ने Google Play और Apple App Store पर इस ऐप के खिलाफ नेगेटिव रिव्यू देते हुए 1 स्टार रेटिंग दी। लेकिन गूगल की पॉलिसी के मुताबिक, एक ही रिव्यू को कई बार पोस्ट करना या फिर अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट करना नियमों के खिलाफ है। साफतौर पर इसका उद्देश्य ऐप की रेटिंग को खराब करना है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 मई 2020 18:05 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ दिनों से विवाद से जुड़ा रहा है TikTok
  • गूगल प्ले स्टोर ने हटाई ऐप के खिलाई कई 1 स्टार रेटिंग
  • फैज़ल सिद्दकी की एसिड अटैक वीडियो की वजह से बैन की उठी मांग

भारत में TikTok ऐप है बेहद लोकप्रिय

TikTok App की रेटिंग पिछले कुछ समय से तेज़ी से गिर रही थी, यह 4.5 से घटकर 1.2 तक पहुंच गई थी। लेकिन अचानक ही इस ऐप की गिरती रेटिंग सुधरकर बढ़ने लगी। इसके पीछे की वजह है Google Play द्वारा टिकटॉक को मिली 1 स्टार रेटिंग को हटाना। जी हां, गूगल प्ले ने पिछले कुछ समय से वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक को मिल रही 1 स्टार रेटिंग को हटा दिया है, जिसकी वजह से अब इस ऐप की रेटिंग 1.2 से 1.4 हो गई है। बता दें, फेमस टिकटॉक स्टार फैज़ल सिद्दकी द्वारा पोस्ट किए वीडियो की वजह से इस ऐप को बैन करने की मांग तेज़ी से बढ़ गई थी। इस वीडियो में फैज़ल पर एसिड अटैक को ग्लोरिफाई करने का आरोप लगा था। इस वजह से पिछले हफ्ते टिकटॉक ऐप को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने Google Play और Apple App Store पर इस ऐप के खिलाफ नेगेटिव रिव्यू देते हुए 1 स्टार रेटिंग दी।

हालांकि, TikTok की लोकप्रियता कम होने में केवल एक यही कारण नही हैं। दरअसल, फेमस YouTuber कैरी मिनाती के फैन्स भी कुछ समय से इस ऐप के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं, जो लगातार ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस ऐप को बैन करने की मांग कर रहे है। यही नहीं गूगल प्ले स्टोर पर ऐप के खिलाफ दिए कुछ रिव्यूज़ में टिकटॉक को चाइनीज़ ऐप बताया गया है और लोगों से इसे न इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया जा रहा है।
Advertisement

इस तरह सार्वजनिक आक्रोश का सीधा आसर गूगल प्ले स्टोर पर देखा जा रहा है, जहां 1 हफ्ते के अंदर टिकटॉक की रेटिंग 4.5 रेटिंग से घटकर 1.2 हो गई है। दूसरी तरफ, ऐप्पल ऐप स्टोर की रेटिंग भी ऐवरेज ही है, जो 4.5 से घटकर 3.5 हो गई है। हालांकि, गूगल प्ले स्टोर पर टिकटॉक की रेटिंग में सुधार देखा गया है। दरअसल, गूगल ने ऐप के खिलाफ मिले कुछ नकारात्मक रिव्यू को मिटा दिया है, जो कि गूगल प्ले स्टोर की पॉलिसी के खिलाफ थे।

खबर लिखे जाते वक्त TikTok की रेटिंग गूगल प्ले स्टोर पर 1.2 से बढ़कर 1.4 हो गई थी।
Advertisement
 

क्या Google Play ने हटाई TikTok की 1 स्टार रेटिंग?

Google नकारात्मक रिव्यू और रेटिंग्स को हटा रहा है, जो कि लोग पिछले कुछ समय से टिकटॉक ऐप को दे रहे हैं। हालांकि, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि इस विवाद में गूगल टिकटॉक का समर्थन कर रहा है या फिर उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, ये रिव्यू ऐप स्टोर की पॉलिसी के खिलाफ हैं। एक ही रिव्यू को कई बार पोस्ट करना या फिर अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट करना गूगल के नियम के खिलाफ है। साफतौर पर इसका उद्देश्य ऐप की रेटिंग को खराब करना है। इसके अलावा, गूगल ने यह भी कहा है कि लोगों को रिव्यू में पॉलिटिकल या फिर सोशल टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए। हालांकि, टिकटॉक के मामले में लोग यही कर रहे हैं। तो इस वजह से गूगल प्ले स्टोर ने नकारात्मक रिव्यू को हटाने का निर्णय लिया है, जो कि हैरान करने वाला नहीं है।

TikTok ऐप को खराब रेटिंग क्यों रहे हैं यूज़र्स?
Advertisement

लोग Google Play और Apple App Store पर टिकटॉक ऐप की रेटिंग को क्यों गिरा रहे हैं, इसके पीछे कुछ कारण हैं। सबसे पहला कारण है एंटी-चाइना वाली भावना, जो कि कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से अधिक बढ़ गई है। वहीं, फैज़ल सिद्दकी के वीडियो के बाद टिकटॉक के खिलाफ उठी चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। फैज़ल सिद्दिकी ने एक TikTok वीडियो बनाया था, जिसमें वह एक लड़की पर पानी फेंकते दिखे थे, पानी फेंकते ही वीडियो में वो लड़की अलग से मेकअप में नज़र आ रही है, जो कि एसिड अटैक होने के बाद से निशानों का इशारा दे रहे हैं। जिसके बाद ही लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और एसिड अटैक जैसे संगीन जुर्म को प्रमोट करने के आरोप में टिकटॉक ऐप को बैन करवाने की मांग करने लगे। तीसरा कारण कैरी मिनाती का वीडियो "YouTube vs TikTok - The End", जिसमें उन्होंने खासतौर पर आमिर सिद्दकी और अन्य टिकटॉकर्स को जमकर रोस्ट किया था। कैरी मिनाती के फॉलोअर्स इसके बाद से ही टिकटॉक ऐप को 1-स्टार रेटिंग देने लगे थे।
Advertisement
 

आमिर सद्दिकी के टिकटॉक अकाउंट का बैन होना मौजूदा विवाद से है जुड़ा?

इस मामले का लेटेस्ट अपडेट यह है कि आमिर सिद्दकी का भी टिकटॉक अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। कैरी मिनाती के फैन्स इसे कैरी की जीत बता रहे हैं, उन्हें लग रहा है कि कैरी के वीडियो के बाद आमिर को टिकटॉक से सस्पेंड किया गया है। लेकिन असल में आमिर सिद्दकी के सस्पेंड होने की वजह इस विवाद से जुड़ी नहीं है। असल में टिकटॉक के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण आमिर सिद्दकी का अकाउंट सस्पेंड किया गया है।
 

YouTube बनाम TikTok की लड़ाई

हालांकि, इससे इत्तर एक और कारण है जिस वजह से टिक-टॉक पिछले कुछ समय से आलोचनाओं में घिरा हुआ था, वो है YouTube vs TikTok मुद्दा। दरअसल, आमिर सिद्दकी ने टिकटॉक वीडियो में कहा था कि टिकटॉक का कॉन्टेंट यूट्यूब वीडियो से ज्यादा बेहतर और इंटरटेनिंग होता है। जिसके बाद से ही यूट्यूबर्स द्वारा उनकी हर तरफ से आलोचना होने लगी। लेकिन इस मुद्दे ने ज़ोर तब पकड़ा जब मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने अपने रोस्ट वीडियो में आमिर सिद्दकी के साथ सभी टिकटॉकर्स को आड़े हाथों लिया और उनको जमकर रोस्ट किया। तब से ही यूट्यूबर्स द्वारा टिकटॉकर्स को ट्रोल किया जा रहा है।
 

TikTok को चीनी ऐप क्यों बता रहे हैं लोग?

बड़ी संख्या में टिकटॉक को 1 स्टार रेटिंग देने वाले कुछ लोग इस ऐप के खिलाफ इसलिए खड़े हैं, क्योंकि वो इसे चीन से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, Tiktok की मालिक कंपनी ByteDance है, जिसका मुख्यालय बीजिंग में स्थित है। लेकिन बीजिंग से बाहर भी कई देशों में इस कंपनी के ऑफिस हैं। टिकटॉक कंपनी का ग्लोबल प्रोडक्ट है। TikTok site के अबाउट पेज में कहा गया है कि टिकटॉक के कई ग्लोबल ऑफिस हैं, जिससमें लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस, बर्लिन, दुबई, मुंबई, सिंगापुर, जकार्ता, सियोल और टोक्यो आदि शामिल हैं। लेकिन मौज़ूदा माहौल को देखें तो हर कोई कोविड-19 वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार मान रहा है, इस वजह से लोग अपनी-अपनी तरह से चीन का विरोध कर रहे हैं। कुछ भारतीय यूज़र्स इस वजह से ही टिकटॉक का बढ़-चढ़कर विरोध कर रहे हैं।

Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.