रहना है फिट तो इन पांच शानदार ऐप के बारे में जानें

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 अगस्त 2016 17:25 IST
क्या आप अपनी सेहत को लेकर सजग रहते हैं? या आप फिट रहने के लिए नियमित तौर पर योग करते हैं? आज हम आपको ऐसे ऐप के बारे में बताएंगे जो ना केवल आपकी फिटनेस का ध्यान रखेंगे बल्कि आपको योगाभ्यास और उससे जुड़ी जानकारी भी देंगे। इन ऐप को आम यूज़र के हिसाब से डिजाइन किया गया है जिससे यूज़र को फिटनेस और एक्टिविटी ट्रैक करने में आसानी हो सके। स्मार्टफोन की दुनिया ने ना केवल हमारी ज़िंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है बल्कि यह अब एक असिस्टेंट की भूमिका अदा कर रहा है।

चाहें आपको वज़न कम करना हों या अपनी फिटनेस से जु़ड़ी एक्टिविटी याद रखनी हों। ये ऐप आपको हर चीज ध्यान दिलाएंगे। गूगल फिट ऐप, फेसबुक मूव्स, योगा एट वर्क कुछ ऐसे ही ऐप हैं। चाहें आप ऑफिस में हों या कहीं और ये ऐप हर जगह आपके साथ आपके स्मार्टफोन में मौज़ूद रहते हैं। आपकी सेहत का ख्याल रखने के इरादे से बनाए गए इन ऐप में से कुछ ऐप बेहद शानदार हैं। जानें इन ऐप से जु़ड़ीं कई छोटी और बड़ी बातें।

मूव्स
मूव्स आपकी हर दिन की जिंदगी और एक्सरसाइज़ को ऑटिमैटिकली ट्रैक किया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ अपना फोन अपने साथ रखने की जरूरत है।
 

मुख्य फीचर-
• ऑटोमैटिक ट्रैकिंग: हर रोज वॉकिंग, साइकलिंग और रनिंग का रिकॉर्ड रखना
Advertisement
• जगह: आपकी रोजमर्रा की जिंदगी की जगह की पहचान करना
• स्टोरीलाइन: आपके दिन भर के रिकॉर्ड को आसीनी से दिखाने के लिए टाइमलाइन की तरह दिखाना
• मैप पर रास्ते दिखाना: जिन रास्तों से आप सफर करते हैं उन्हें दिखाना
Advertisement
• पीडोमीटर: दिनभर में आपके द्वारा चलने वाले स्टेप की गिनती, आप लक्ष्य भी सेट कर सकते हैं
• कनेक्टेड ऐप्स कैटालॉगछ: दूसरे ऐप के साथ अपने मूव्स डेटा को कनेक्ट करना

मूव्स को ऑपरेट करना बेहद आसान है और हर रोज आपके द्वारा की जाने वाली एक्सरसाइज से आप ज़िंदगी को एक नए नज़रिए से देख सकते हैं। मूव्स का दावा है कि यह ऐप बैटरी की खपत कम से कम करता है। सबसे खास बात तो मैंने इस ऐप के इस्तेमाल के दौरान देखी वो यह कि बहुत कम इंटरनेट स्पीड होने पर भी मूव्स अपना काम बिना रुके करता है। फेसबुक का मूव्स ऐप फेसबुक ऐप्लिकेशन में भी इंटिग्रेटेड है और आप इसे प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड भी कर सकते हैं। लेकिन सैमसंग नोट II मूव्स का एक्सेलेरोमीटर सेंसर को बैकग्राउंड में सपोर्ट नहीं करता इसलिए इस ऐप को सैमसंग के इस फोन पर नहीं चलाया जा सकता।
Advertisement

गूगल फिट
गूगल फिट ऐप को ऐप्पल के हेल्थ ऐप को टक्कर देने के इरादे से लॉन्च किया गया था। यह ऐप आपके डिवाइस में दिए गए सेंसर का इस्तेमाल कर वॉकिंग, बाइकिंग और रनिंग जैसी एक्टिविटी को ऑटोमैटिकली ट्रैक करता है। गूगल का यह हेल्थ ऐप वाकई एक शानदार ऐप है। इसके साथ ही इस ऐप को आप अपने फिटनेस गोल्स और वज़न से जुड़ी जानकारी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल फिट ऐप प्ले स्टोर पर मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा एंड्रॉयड वियर वॉच में यह प्री-लोडेड आता है और इसे गूगल की वेबसाइट से भी एक्सेस किया जा सकता है।
Advertisement
 

मुख्य फीचर-
• त्वरित एक्टिविटी पर नज़र रखें: गूगल फिट पर आप अपनी रनिंग, वॉक या राइड की रियलटाइम एक्टिविटी देख सकते हैं। यह आपकी स्पीड, पेस, रूट से जुड़ा सारा रिकॉर्ड रखता है जिससे आप मोटिवेट हो सकें।
• अपने फिटनेस गोल को हासिल करें: स्टेप, टाइम, डिस्टेंस और कैलोरी के लिए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।
• अपने स्वास्थ्य का पता करें: फिटनेस, न्यूट्रिशन, सोने और वज़न के ट्रैक करने के लिए एंड्रॉयड वियर, नाइकी+, रनकीपर, मायफिटनेसपल, लाइफसम, शाओमी मी बैंड समेत कई ऐप से जानकारी ट्रांसफर कर सकते हैं।
• कहीं से भी चेकइन करें: आप अपनी फिटनेस की जानकारी फोन, टैबलेट और वेब (fit.google.com) के अलावा एंड्रॉयड वियर वॉच से भी ट्रैक कर सकते हैं।

ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद नियम व शर्तो पर सहमत होकर आपको अपनी एक्टिविटी की जानकारी और लोकेशन हिस्ट्री डालनी होती है। लोकेशन डेटा पूरे दिन आपकी एक्टिविटी और प्रोग्रेस पर नज़र रखता है। गूगूल के इस ऐप में गोल में जाकर आप एक लक्ष्य सेट कर सकते हैं। मेन्यू बटन में जाकर इसे कस्टमाइज़ किया जा सकता है। सेटिंग में डेली गोल्स को पर टैप कर आप अपना लक्ष्य सेट कर सकते हैं। आप अपनी रोजमर्रा की एक्टिविटी और गोल को बदल भी सकते हैं। इसके बाद आप मेन्यू में सेटिंग में जाकक अपनी लंबाई और वज़न से जु़ड़ी जानकारी डाल सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में एक विकल्प है जिसमें आप हर रोज का वज़न जोड़ सकते हैं। इसे आप अपने हर दिन, हफ्ते और महीने के हिसाब से वज़न घटाने के लिए ट्रैक कर सकते हैं।

आप जब चाहें अपने पिछले दिन, हफ्ते या महीने के डेटा को गूगल फिट ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। मोबाइल ऐप की मुख्य स्क्रीन पर नीचे की तरफ 'सी ग्राफ डिटेल्स' में जाकर पूरा डेटा देखा जा सकता है। हो सकता है कि आप गूगल फिट ऐप पर मौजूद अपने डेटा को डिलीट करना चाहें। तो आप मेन्यू में सेटिंग में जाकर डिलीट हिस्ट्री पर टैप कर जब चाहें इसे डिलीट कर सकते हैं।

ऑफिस योगा: एट योर डेस्क
ऐसे लोग जो अपने वर्क प्रोफाइल यानी कामकाज के चलते गतिहीन हो गए हैं तो ऑफिस योगा ऐप आपकी मदद कर सकता है। यह आपको 10 मिनट के ऐसे योग वर्कआउट के बारे में बतात है जिसे दिन में ब्रेक के दौरान कभी भी किया जा सकता है। इस ऐप में एक थोटा सा बंदर आसानी से की जाने वाली स्टेप बताता है जिससे आप अपने सहकर्मियों को परेशान किए बना ऑफिस में भी फिट रह सकेंगे। ऑफिस योगा ऐप को आप गूगल प्ले और आईट्यून से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।
 
मुख्य फीचर-
• काम के दौरान होने वाले तनाव को कम करने और सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करना।
• ऑफिस योगा ऐप आपको लगातार बैठे रहने से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
• यह ऐप 10 मिनट ब्रेक के जरिए यूज़र को आराम करने और मानसिक शांति प्राप्त करने में भी मदद करता है।
• अपने पसंदीदा म्यूज़िक को 5 अलग-अलग स्टाइल में चुन सकते हैं।

वूमेन्स होम फिटनेस
महिलाओं के लिए खासतौर पर बनाए गए इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4 रेटिंग मिली है। और इस ऐप को 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप महिलाओं से जुड़ी एक्सरसाइज़, वज़न घटाने और बढ़ाने संबंधी विभिन्न बातों की जानकारी समेटे हुए है।
 

मुख्य फीचर
• एबीएस, पेट, और पैरों से जुड़ी एक्सरसाइज़ के बारे में जानकारी
• प्रेगनेंसी के बाद वज़न घटाने संबंधी एक्सरसाइज़
• ऐप का दावा है कि उनके द्वारा बताए गए बॉडीवेट वर्कआउट से शरीर के अनचाहे फैट में कमी आएगी और यूज़र को आश्चर्यजनक परिणाम मिलेंगे।
• ऐप के अनुसार इसमें दिए गए वर्कआउट एक्सरसाइज़ बॉडी को फिट रखने के लिए सबसे बेहतर हैं और इन्हें करने से हर समय आप स्वस्थ्य रह सकेंगे।  
• इसके अलावा ऐप न्यट्रिशन टिप्स भी देता है जिससे यूज़र को फिट रहने के लिए सही और हेल्थी खाने की जानकारी मिलेगी।
• ऐप में पर्सनल ट्रेनर की वीडियो एक्सरसाइज़ गाइड भी उपलब्ध है।

30 डे फिट चैलेंज वर्कआउट
अब जब चाहें तब घर पर करें वर्कआउट। 30 डे फिट चैलेंज वर्कआउट को एक प्रोफेशनल फिटनेस कोच ने डिजाइन किया है। इसके अलावा बर्न कैलोरी डेटा के साथ इस ऐप को गूगल फिट के साथ सिंक किया जा सकता है। सभी वर्कआउट नियमों के साथ 30 डे फिट चैलेंज वर्कआउट धीरे-धीरे एक्सरसाइज बढ़ाने को कहता है जिससे आप हर रोज वर्कआउट करने के आदी हो सकें।
 

 मुख्य फीचर-
• ट्रेनिंग प्रोग्रेस को ऑटोमेटिकली रिकॉर्ड करना
• हर रोज वर्कआउट करने के लिए याद दिलाना
• ऐप में कई वीडियो गाइड उपलब्ध हैं जिनसे विस्तार से जानकारी मिलती है
• 30 दिन का एब्स, फल बॉडी और 30 दिन का बट चैंलेंज
• इसके अलावा डेटा को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर भी किया जा सकता है।

हर चैलेंज में 3 कठिन लेवल होते है। ऐसा वर्कआउट ढूंढे जो आपके लिए सबसे बेहतर हो।

ये वो ऐप हैं जिनकी मदद से आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं और जो हमें अच्छे लगे। ना केवल ये ऐप आपकी फिटनेस एक्टिविटी का ध्यान रखते हैं बल्कि इनकी मदद से आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर भी बना सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  4. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Amazon Prime Day सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy M47, Galaxy A56 जैसे फोन 25 हजार तक सस्ते!
  3. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  5. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  6. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  7. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  8. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  9. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  10. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.