बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग

Telegram के CEO Pavel Durov ने Reliance पर BGP Hijacking के जरिए Telegram की इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इसका असर भारत के बाहर UAE समेत कई देशों के यूजर्स पर पड़ा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जून 2026 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Pavel Durov ने Reliance पर BGP Hijacking का आरोप लगाया
  • UAE समेत कई देशों में Telegram प्रभावित होने का दावा
  • WhatsApp प्रतिस्पर्धा से भी जोड़ा पूरा मामला

Telegram के संस्थापक और CEO Pavel Durov ने भारत की दिग्गज टेलीकॉम और टेक कंपनी Reliance पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ड्यूरोव का दावा है कि Reliance कथित तौर पर Telegram की इंटरनेट कनेक्टिविटी को प्रभावित कर रही है, जिससे भारत के बाहर भी लाखों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Pavel Durov ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि Reliance एक तकनीक, जिसे BGP Hijacking कहा जाता है, के जरिए Telegram की नेटवर्क रूटिंग को प्रभावित कर रही है। उनके मुताबिक इसका असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि UAE समेत कई दूसरे देशों के यूजर्स भी इससे प्रभावित हुए हैं।

Advertisement

ड्यूरोव ने अपने पोस्ट में लिखा कि Reliance भारत के बाहर मौजूद लाखों Telegram यूजर्स की पहुंच को बाधित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम BGP Hijacking जैसी तकनीक के जरिए किया जा रहा है।

Telegram CEO ने दावा किया कि यह समस्या जानबूझकर पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आने के बावजूद Reliance ने कथित तौर पर कोई जवाब नहीं दिया।

BGP यानी Border Gateway Protocol इंटरनेट की सबसे अहम रूटिंग सिस्टम्स में से एक है। यही सिस्टम तय करता है कि दुनिया भर में डेटा किस रास्ते से एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क तक पहुंचेगा।

Advertisement

Cloudflare के मुताबिक, अगर कोई नेटवर्क गलत या अनधिकृत रूट अनाउंसमेंट करता है तो इंटरनेट ट्रैफिक अपने असली रास्ते से भटक सकता है। इसे BGP Hijacking कहा जाता है। ऐसे मामलों में किसी वेबसाइट या ऑनलाइन सेवा की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।

Pavel Durov ने इस कथित घटना को मैसेजिंग ऐप्स के बीच प्रतिस्पर्धा से भी जोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि यह मामला बिजनेस कॉम्पिटिशन से जुड़ा हो सकता है।

ड्यूरोव ने कहा कि Reliance का Meta के साथ व्यावसायिक संबंध है। Meta ही WhatsApp, Facebook और Instagram की मालिक कंपनी है। उनके मुताबिक यह पूरा मामला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा का हिस्सा भी हो सकता है।

Advertisement

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि यह संभव है कि Telegram के खिलाफ उठाए गए कुछ कदमों के पीछे प्रतिस्पर्धी हित जुड़े हों।

खबर लिखे जाने तक Reliance ने Pavel Durov के आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। कंपनी की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

फिलहाल Durov के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि Reliance इस मामले पर क्या सफाई देती है और क्या संबंधित नेटवर्क अथॉरिटीज या साइबर सिक्योरिटी एजेंसियां इन दावों की जांच करती हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.