Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले भारत सरकार ने Telegram पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस फैसले पर Telegram CEO Pavel Durov ने सवाल उठाते हुए कहा कि इससे करोड़ों आम यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जून 2026 12:51 IST
ख़ास बातें
  • NEET UG री-एग्जाम से पहले Telegram पर लगी अस्थायी रोक
  • Pavel Durov बोले- 15 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हुए प्रभावित
  • NTA ने फर्जी पेपर लीक अफवाहों को बताया कार्रवाई की वजह

Telegram Ban पर CEO Pavel Durov ने सरकार के फैसले की आलोचना की

Photo Credit: Unsplash/ Eyetetix Studio

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले भारत सरकार ने Telegram पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह फैसला परीक्षा में नकल रोकने और पेपर लीक से जुड़ी अफवाहों पर लगाम लगाने के मकसद से लिया गया है। Telegram पर लगाया गया प्रतिबंध कथित तौर पर 22 जून 2026 तक लागू रहेगा। इस कदम के बाद Google ने भारत में अपने Play Store से Telegram ऐप को हटा दिया है, जबकि Apple से भी आदेश का पालन करने की उम्मीद की जा रही है। अब, Telegram के संस्थापक और CEO Pavel Durov ने इस फैसले की आलोचना की है। 

Durov ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि कुछ लोगों द्वारा परीक्षा से जुड़े मटेरियल शेयर करने की वजह से करोड़ों आम यूजर्स को परेशान करना सही तरीका नहीं है। ड्यूरोव ने आगे कहा कि भारत में Telegram का इस्तेमाल करने वाले 15 करोड़ से ज्यादा यूजर्स इस फैसले से प्रभावित हुए हैं, जबकि असली दोषी लोग दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट हो गए हैं। उनके मुताबिक, बैन लगाने से समस्या खत्म नहीं हुई बल्कि सिर्फ दूसरी जगह पहुंच गई।

Drurov ने यह भी दावा किया कि पिछले कुछ हफ्तों में Telegram ने भारत में परीक्षा से जुड़े लीक मटेरियल और फर्जी स्कैम फैलाने वाले सैकड़ों चैनलों को हटाया है। साथ ही कंपनी मैसेज एडिट किए जाने की जानकारी को और ज्यादा स्पष्ट बनाने पर भी काम कर रही है ताकि पुराने मैसेज में बदलाव कर गलत जानकारी फैलाने जैसी एक्टिविटीज को रोका जा सके।

India's IT ministry banned Telegram for one week because some users shared leaked exam questions.

This punishes 150M+ ordinary Telegram users in India — not the insiders who leaked the exam materials.

And the ban hasn't stopped anything. The leaks just moved to other apps. https://t.co/CzQWN4mXfb

— Pavel Durov (@durov) June 16, 2026

NTA का कहना है कि यह कदम किसी नए पेपर लीक की वजह से नहीं उठाया गया है। एजेंसी के अनुसार, सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी संख्या में फर्जी संदेश और कथित पेपर लीक से जुड़ी अफवाहें फैल रही थीं, जिससे छात्रों और माता-पिता के बीच तनाव बढ़ रहा था।

Advertisement

NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा (via NDTV), एजेंसी एग्जाम को पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत यह निर्देश जारी किया है। इसके अलावा Telegram को भारत में 30 जून तक अपने Message Editing फीचर पर भी कुछ प्रतिबंध लागू करने के लिए कहा गया है।

NTA का दावा है कि कुछ मामलों में इस फीचर का गलत इस्तेमाल किया गया। एजेंसी के अनुसार, चैनल एडमिन पुराने मैसेज को एडिट करके उसमें नए PDF या फाइल जोड़ देते थे, जबकि मैसेज की मूल तारीख और समय वही रहता था। बाद में इन मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर करके यह दावा किया जाता था कि परीक्षा का पेपर पहले से उपलब्ध था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.