Telegram Ceo

Telegram Ceo - ख़बरें

  • Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
    NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले भारत सरकार ने Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रोक 22 जून तक लागू रहेगी। NTA का कहना है कि यह कदम पेपर लीक से जुड़ी अफवाहों और फर्जी संदेशों को रोकने के लिए उठाया गया है। इस बीच Telegram के संस्थापक और CEO Pavel Durov ने फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ से ज्यादा भारतीय यूजर्स इस बैन से प्रभावित हुए हैं, जबकि असली दोषी दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर चले गए हैं। Durov ने यह भी दावा किया कि Telegram पहले ही ऐसे सैकड़ों चैनल्स पर कार्रवाई कर चुका है जो फर्जी सामग्री फैला रहे थे।
  • बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
    Telegram के संस्थापक और CEO Pavel Durov ने Reliance पर गंभीर आरोप लगाए हैं। X पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि Reliance कथित तौर पर BGP Hijacking तकनीक का इस्तेमाल कर Telegram की इंटरनेट रूटिंग को प्रभावित कर रही है। Durov के मुताबिक, इसका असर भारत के बाहर UAE समेत कई देशों के यूजर्स पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जानबूझकर की गई लगती है और इसे WhatsApp के साथ प्रतिस्पर्धा से भी जोड़ा। Durov ने Meta और Reliance के कारोबारी संबंधों का भी जिक्र किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक Reliance की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
  • WhatsApp, Signal और Telegram के छूटेंगे पसीने? Arattai लेकर आ रहा है ये सिक्योरिटी फीचर
    Zoho के मैसेजिंग ऐप Arattai को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी के CEO Mani Vembu ने एक इंटरव्यू में कहा कि जल्द ही ऐप में WhatsApp जैसी End-to-End Encryption (E2EE) फीचर रोल आउट किया जाएगा। वेम्बु ने बताया कि फिलहाल Arattai में 'पर्सनल चैट' या 'सीक्रेट चैट' नाम के मोड मौजूद हैं, जो सुरक्षित चैटिंग का शुरुआती रूप हैं। लेकिन उस लेवल को सीमित यूसेज तक रखा गया है।
  • अब बिना इंटरनेट और नंबर के होगी चैट, Bitchat उड़ा देगा WhatsApp के होश!
    Twitter के को-फाउंडर और पूर्व CEO Jack Dorsey ने एक नया मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है Bitchat। यह ऐप WhatsApp और Telegram जैसी सर्विसेस से बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है, क्योंकि यह बिना इंटरनेट, बिना मोबाइल नंबर और बिना अकाउंट के चल सकता है। Bitchat एक पीयर-टू-पीयर (P2P) ब्लूटूथ बेस्ड मैसेजिंग ऐप है, जो पूरी तरह से डिसेंट्रलाइज्ड है। यानी कोई सर्वर, कोई क्लाउड स्टोरेज या सेंसरशिप नहीं। Jack Dorsey का यह नया प्रोजेक्ट TestFlight (iOS बीटा) पर लाइव हो गया है और जल्द ही GitHub पर इसका ओपन-सोर्स कोड भी उपलब्ध होने की उम्मीद है।
  • टेलीग्राम पर अपराधियों को रोकने के लिए सरकारी एजेंसियों को दिए जाएंगे यूजर्स के फोन नंबर
    इस ऐप पर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए वैध कानूनी निवेदनों पर टेलीग्राम की ओर से सरकारी एजेंसियों को यूजर्स के IP एड्रेस और फोन नंबर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। टेलीग्राम ने अपराधियों को इस ऐप का गलत इस्तेमाल करने से रोकने के लिए अपनी सर्विस की शर्तों में बदलाव किया है। टेलीग्राम के CEO, Pavel Durov ने यह जानकारी दी है।
  • Whatsapp की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर बवाल, भारत सरकार ने CEO को लिखा पत्र, वापस लें प्राइवेसी पॉलिसी
    व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत वह यूजर्स के डाटा को उसकी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ शेयर कर सकती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »