WhatsApp Payments: यह है व्हाट्सऐप से पैसे लेने और भेजने का तरीका

WhatsApp Payments फीचर को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया या NPCI के साथ साझेदारी में डिज़ाइन किया गया है और यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या फिर UPI पर आधारित है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 9 नवंबर 2020 11:32 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Pay भारत में हुआ रोलआउट
  • व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते यूज़र्स कर सकते हैं डिजिटल पेमेंट
  • अन्य UPI ऐप्स पर भी व्हाट्सऐप से भेज सकते हैं पैसे

इन तरीकों के माध्यम से आप WhatsApp पर डिजिटल पेमेंट करना शुरू कर सकते हैं

WhatsApp ने आखिरकार भारत में Payments फीचर लॉन्च कर दिया है। WhatsApp Pay को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है, तो ऐसे में यदि आपको अब-तक अपने व्हाट्सऐप पर यह फीचर नहीं दिखा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं यह फीचर जल्द ही आपको भी इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

WhatsApp Payments फीचर को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया या NPCI के साथ साझेदारी में डिज़ाइन किया गया है और यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या फिर UPI पर आधारित पेमेंट मैथड है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे जरूरी बात ध्यान में रखें कि आप अपने एंड्रॉयड या आईओएस के लेटेस्ट व्हाट्सऐप वर्ज़न पर हों। इसके अलावा, आपका व्हाट्सऐप नंबर वहीं नंबर होना चाहिए जो कि आपके बैंक अकाउंट से लिंक है। इन सब के बाद इस फीचर को किस प्रकार इस्तेमाल करना है, यह जानने के लिए पढ़े हमारा यह पूरा लेख-
Advertisement
 

WhatsApp Payments: How to set up

1. सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और Settings में जाए और Payments पर टैप करें।

2. अब Add payment method पर टैप कर और अपना बैंक चुनिएं।
Advertisement

3. बैंक चुनने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा। अब Verify via SMS पर टैप करें।

4. वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने का इंतज़ार करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी बैंक डिटेल्स नीचे पेमेंट मैथम में एड हो जाएंगी।
Advertisement
 

WhatsApp Pay: How to make payments

1. व्हाट्सऐप चैट ओपन करें और अटैचमेंट आइकन पर क्लिक करें।

2. अब Payment पर टैप करें और जितना अमाउंट किसी को भेजना है उसे टाइप करके इंटर कर दें।
Advertisement

3. अब UPI पिन डालें और पेमेंट की प्रक्रिया को पूरा करें।
Advertisement
 

जो लोग अन्य UPI ऐप्स जैसे PhonePe या Google Pay का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इस तरह से भेजे पैस-

1. व्हाट्सऐप ओपन करें और सेटिंग्स में जाकर पेमेंट्स पर टैप करें।

2. अब New Payment और फिर Send to a UPI ID टैप करें। उसके बाद UPI ID डालकर वेरिफाई करें।

3. यूपीआई आईडी वेरिफाई होने के बाद अमाउंट डालकर इंटर करें।

4. पेमेंट प्रक्रिया पूरी करने के लिए UPI पिन डालें।
 

जिन्होंने अभी तक व्हाट्सऐप पर रजिस्टर नहीं कराया आप उन्हें भी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। ऐसे-

1. व्हाट्सऐप चैट ओपन करें और अटैचमेंट पर क्लिक करे और फिर पेमेंट पर जाएं।

2. नेक्स्ट स्क्रीन पर Notify पर टैप करें और अन्य लोगों को WhatsApp Payments फीचर की जानकारी दें।

उपरोक्त तरीकों के माध्यम से आप व्हाट्सऐप पर डिजिटल पेमेंट करना शुरू कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.