स्‍पेन के राष्‍ट्रपति ने किया UPI पेमेंट, दिवाली पर खरीदी यह चीज, जानें

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई में भगवान गणेश की मूर्ति खरीदी।

विज्ञापन
Written by IANS, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2024 17:56 IST
ख़ास बातें
  • यूपीआई पेमेंट किया स्‍पेन के राष्‍ट्रपति ने
  • भगवान गणेश की मूर्ति खरीदी
  • पेड्रो सांचेज इन दिनों हैं भारत में

यूपीआई को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 2016 में लॉन्च किया था।

Photo Credit: @amitabhnews18

Spain President UPI Payment : स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज (Pedro Sanchez) ने अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई में भगवान गणेश की मूर्ति खरीदी। इस मूर्ति की खरीदारी उन्होंने UPI का इस्तेमाल करके की। यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले स्पेनिश राष्ट्रपति, भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट तकनीक को अपनाने वाले लेटेस्ट हाई-प्रोफाइल विदेशी लीडर बन गए हैं। पेड्रो सांचेज का भारत में यूपीआई का इस्तेमाल करना, ग्‍लोबल लेवल पर यूपीआई के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। 

हालांकि, स्पेन के राष्ट्रपति से पहले यूपीआई इस्तेमाल करने को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का नाम सामने आता है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने इस साल जनवरी में भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपीआई पेमेंट कर इस चलन की शुरुआत की थी।

मैक्रों की यात्रा के ठीक एक सप्ताह बाद पेरिस के प्रतिष्ठित एफिल टॉवर पर यूपीआई को ऑफ‍िशियली लॉन्च किया गया था। सांचेज की यह यात्रा भारत में दीपावली के समय हुई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पत्नी बेगोना गोमेज के साथ पारंपरिक उत्सवों में भाग लिया।
 

स्पेन की प्रथम दंपती ने भारतीय स्थानीय लोगों के साथ दीये जलाए और पेंसिल फुलझड़ियां जलाईं। इसके अलावा, उन्होंने लड्डू और दूसरी लोकप्रिय भारतीय मिठाइयों का भी स्वाद लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पेड्रो सांचेज द्वारा यूपीआई का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी।
Advertisement

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "भारत की डिजिटल क्रांति का प्रत्यक्ष अनुभव। राष्ट्रपति सांचेज ने मुंबई में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से भुगतान किया, जिसे रियल टाइम लेनदेन के साथ पूरा किया गया।"

यूपीआई को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 2016 में लॉन्च किया था। यूपीआई को आरबीआई द्वारा रेगुलेट किया जाता है। यह स्मार्टफोन बेस्ड पेमेंट सिस्टम है। यूपीआई ऐप्स के साथ स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स फोन नंबर, क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन लेनदेन कर सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के iQube, Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स 44 प्रतिशत बढ़ी
  2. 14 अप्रैल को आ सकता है Oppo F33 Pro, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
  3. WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
  4. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 50 मेगापिक्सल 'Ultra Clear' प्राइमरी कैमरा
  5. Redmi A7 Pro 5G होगा 13 अप्रैल लॉन्च, फीचर्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है 3D प्रिंटेड हिंज का इस्तेमाल
  7. Census 2027: जनगणना के नाम पर स्कैम का खतरा, यहां जानें 33 सवालों की पूरी लिस्ट
  8. Casio AE-1600HX सीरीज वॉच लॉन्च, 10 साल तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  9. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  10. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.