SBI YONO 2.0: GPay, PhonePe को टक्कर देने मैदान में उतरा देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक!

SBI ने YONO 2.0 लॉन्च किया है, जिसमें मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग एक ही प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 13:07 IST
ख़ास बातें
  • SBI YONO 2.0 में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग हुई इंटीग्रेट
  • नए वर्जन में KYC और re-KYC प्रोसेस किया गया आसान
  • YONO 2.0 में हिंदी और अंग्रेजी भाषा का सपोर्ट मिलेगा

Photo Credit: Unsplash/ David Dvoracek

State Bank of India ने सोमवार, 15 दिसंबर को अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का नया वर्जन YONO 2.0 सभी के सामने पेश किया। यह YONO का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे पहली बार करीब आठ साल पहले पेश किया गया था। SBI के मुताबिक, YONO 2.0 को मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग को एक ही बैकएंड आर्किटेक्चर पर लाने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग का ज्यादा आसान और स्मूद एक्सपीरियंस मिल सके। बैंक का कहना है कि इस बदलाव से अलग-अलग डिवाइसेज पर बैंकिंग करते समय यूजर्स को किसी तरह की रुकावट महसूस नहीं होगी।

YONO 2.0 के तहत अब SBI की मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म एक जैसे यूजर इंटरफेस और टेक्नोलॉजी बैकबोन पर काम करेंगे। इसका मतलब यह है कि ग्राहक मोबाइल से लॉगइन करने के बाद बिना किसी परेशानी के दूसरे डिवाइस पर भी अपनी बैंकिंग एक्टिविटीज जारी रख सकते हैं। बैंक के मुताबिक, इस नए डिजाइन का फोकस बेहतर कंटिन्यूटी, ज्यादा सिक्योरिटी और पर्सनलाइज्ड सर्विसेज पर रखा गया है।

Advertisement

इस नए वर्जन में एक अहम बदलाव KYC और re-KYC प्रोसेस से जुड़ा है। SBI का कहना है कि YONO 2.0 में KYC प्रोसेस को आसान बनाया गया है, जिससे ग्राहकों को अलग-अलग प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए बार-बार वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक का मानना है कि इससे डिजिटल ऑनबोर्डिंग और ऐप के इस्तेमाल के दौरान आने वाली दिक्कतें कम होंगी।

फिलहाल YONO 2.0 अंग्रेजी और हिंदी भाषा में उपलब्ध होगा। हालांकि, SBI ने साफ किया है कि आने वाले समय में इसे फेज्ड तरीके से 15 भाषाओं तक बढ़ाया जाएगा। YONO 2.0 में सस्टेनेबिलिटी से जुड़े कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इनमें कार्बन फुटप्रिंट ट्रैकिंग और ग्रीन स्कोर जैसे ऑप्शन शामिल हैं, जो डिजिटल बैंकिंग के जरिए पर्यावरण से जुड़े पहलुओं पर फोकस करते हैं।

लॉन्च के दौरान SBI चेयरमैन सी एस सेटी ने कहा कि बैंक डिजिटल ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ ऑपरेशनल कॉस्ट को भी कंट्रोल में रखना चाहता है। उनके मुताबिक, फिलहाल YONO के करीब 9.6 करोड़ यूजर्स हैं और बैंक इसे आगे और बड़े पैमाने पर स्केल करने की योजना पर काम कर रहा है। 

Advertisement

SBI का कहना है कि YONO प्लेटफॉर्म सेविंग अकाउंट ओपनिंग और प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन जैसे प्रोडक्ट्स के लिए एक अहम चैनल बन चुका है। YONO 2.0 के जरिए बैंक अपने डिजिटल ऑफर्स को एक सिंगल इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम में मजबूत करना चाहता है।

SBI चेयरमैन ने यह भी बताया है कि फिलहाल ब्रांचों में 3,500 विशेष कार्यकारी ग्राहकों को डिजिटल सर्विसेज अपनाने में मदद कर रहे हैं, जिनकी संख्या 31 मार्च 2026 तक बढ़ाकर 10,000 की जाएगी, इस पहल के तहत नई भर्तियां भी की जाएंगी। अभी SBI के 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों में से 9.60 करोड़ ग्राहक YONO से जुड़े हैं, बैंक का लक्ष्य इस संख्या को बढ़ाकर 20 करोड़ तक ले जाना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SBI, YONO, Digital Banking, Banking News, India Finance, Tech News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.