रिलायंस जियो विदेशी कंपनियों के साथ यूज़र डेटा कर रही है साझा: रिपोर्ट

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 26 सितंबर 2016 17:16 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो यूज़र डेटा को विदेशी कंपनियों से साथ साझा कर रही है: रिपोर्ट
  • माय जियो और जियो डायलर ऐप द्वारा डेटा साझा करने की खबरें हैं
  • एनॉनिमस हैकर ग्रुप ने एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है
रिलायंस जियो लगातार खबरों में बनी हुई है और कंपनी से जुड़ी खबरें थमने का नाम नहीं ले रहीं। अब, रिलायंस जियो एक अलग कारण से सुर्खियों में छाई हुई है। हैकिंग समूह एनॉनिमस के हैकरों ने दावा किया है कि रिलायंस जियो ऐप से यूज़र कॉल डेटा को विदेशों में में लीक किया जा रहा है।

एनॉनिमस इंडिया (@redteamin) का दावा है कि रिलायंस जियो यूज़र का डेटा अमेरिका और सिंगापुर की कंपनियों की कुछ कंपनियों के साथ साझा रही है। और इस प्रक्रिया को यूज़र द्वारा वेरिफाई करने के लिए विस्तृत गाइड भी जारी की है।
Advertisement

हालांकि हम इस डेटा को वेरिफाई करने में असफल रहे, लेकिन इस समूह ने कुछ मीडिया घरानों को सूचना दी है कि माय जियो और जियो डायलर ऐप उन ऐप में शामिल हैं जिनसे मैड-मी नाम के एक नेटवर्क को जानकारी भेजी जा रही है। इस समूह ने आगे बताया कि इन कंपनियों को भेजा गया डेटा इनक्रिप्टेड है जिसका मतलब है कि इस डेटा को रोकने का मौका किसी के पास बहुत कम हैं।
 

इस हैकर समूह द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से कथित तौर पर यह साबित होता है कि यूज़र डेटा को विदेशी कंपनियों के साथ साझा किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, ''इस स्क्रीनशॉट से साफ होता है कि जियो ऐप में थर्ड पार्टी एसडीके का इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि एसडीके द्वारा डेटा जुटाने की ना तो वेरिफिकेशन की जा रही है और ना ही यह पता है कि यह डेटा कहां जा रहा है। इससे यूज़र प्राइवेसी (एसआईसी) का उल्लंघन होता है।''
Advertisement

इन आरोपों के जवाब में जियो इन्फोकॉम (आरजेआईएल) ने गैज़ेट्स 360 को ईमेल के जरिए एक बयान में बताया कि, ''जियो अपने ग्राहकों की सुरक्षा और निज़ता को बेहद गंभीरता से लेती है। काम करने के उच्च स्तरीय मापदंड को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो किसी भी कंपनी के साथ अपने उपभोक्ता के डेटा साझा नहीं करती। जियो द्वारा इकट्ठा की गई कोई भी जानकारी आंतरिक विश्लेषण के लिए होती है ताकि जियो के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बेहतर सेवा और ऑफर दे सकें।''
Advertisement

करीब एक साल पहले, एनॉनिम्स ने आरजेआईएल पर जियो चैट ऐप ऐप से चीन के सर्वर पर डेटा भेजने का आरोप लगाया था। तब कंपनी ने इन आरोपों को नकार दिया था और इसे 'जियो चैट ऐप के खिलाफ निराधार और दुर्भावनापूर्ण' करार दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.