जियो प्राइम मेंबरशिप 49 रुपये में, मोबिक्विक करना होगा इस्तेमाल

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 मार्च 2017 16:59 IST
ख़ास बातें
  • मोबिक्विक से जियो प्राइम मेंबरशिप लेने पर छूट मिल रही है
  • रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप पर 50 रुपये तक कैशबैक मिल रहा है
  • जियो प्राइम के प्लान 19 रुपये से 9,999 रुपये तक हैं
रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपनी प्राइम मेंबरशिप का जमकर प्रचार कर रही है। कंपनी का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर 31 मार्च 2018 को खत्म हो रहा है। कंपनी ने हाल ही में प्राइम मेंबरशिप स्कीम का ऐलान किया था। ग्राहक 99 रुपये में प्राइम सब्सक्रिप्शन लेकर टेलीकॉम कंपनी के 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर वाला फायदा 31 मार्च 2018 तक पा सकते हैं। हालांकि, 1 अप्रैल 2017 के बाद हर महीने रीचार्ज करवाना होगा। जियो प्रीपेड यूज़र ई-वॉलेट मोबिक्विक से भी जियो प्राइम प्लान भी ले सकतेे हैं। मोबिक्विक से जियो प्राइम मेंबरशिप लेने पर कई छूट मिल रही है।

अगर आपने अभी तक जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है, तो आपके लिए अच्छी ख़बर है। मोबिक्विक जियो मेंबरशिप पर कैशबैक ऑफर दे रहा है। इस ऑफर के तहत, पहली बार मोबिक्विक इस्तेमाल करने वाले यूज़र (साइन अप करने पर) को जियो मेंबरशिप के लिए 99 रुपये का रीचार्ज करने पर 'PRIMENEW' कोड इस्तेमाल करने पर 50 रुपये का सुपरकैश मिलेगा। यानी आप सिर्फ 49 रुपये में ही जियो प्राइम के मेंबर बन सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा मौज़ूदा मोबिक्विक यूज़र 'PRIME' कोड का इस्तेमाल कर 20 रुपये का कैशबैक ले सकते हैं। यानी 79 रुपये में बन गए जियो प्राइम मेंबर। इसके अलावा, 150 रुपये की कीमत वाला बस वाउचर भी मिलेगा। मोबिक्विक के एंड्रॉयड, विंडोज़, आईओएस ऐप और वेबसाइट पर यह ऑफर उपलब्ध है। यह ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए है। जियो प्राइम के प्लान 19 रुपये से शुरू होते हैं और सबसे महंगा रीचार्ज 9,999 रुपये का है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance jio, JIO, mobiqwik, jio prime membership
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.