रिलायंस जियो के ग्राहक अब पेटीएम के ज़रिए खऱीद सकते हैं जियो प्राइम मेंबरशिप

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 21 मार्च 2017 12:02 IST
ख़ास बातें
  • जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की कीमत 99 रुपये है
  • पेटीएम से 99 रुपये के रीचार्ज पर 10 रुपये का कैशबैक मिलेगा
  • इसके लिए JioPrime प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा
रिलायंस जियो इंफोकॉम अपने ग्राहकों को नेटवर्क पर बरकरार रखने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। कंपनी ने हाल ही में प्राइम मेंबरशिप स्कीम का ऐलान किया था। ग्राहक 99 रुपये में प्राइम सब्सक्रिप्शन लेकर टेलीकॉम कंपनी के 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर वाला फायदा 31 मार्च 2018 तक पा सकते हैं। हालांकि, 1 अप्रैल 2017 के बाद हर महीने रीचार्ज करवाना होगा। महीने की शुरुआत में पेटीएम ने जानकारी दी थी कि जियो प्रीपेड यूज़र अपने नंबर को इस ई-वॉलेट फ्लेटफॉर्म से रीचार्ज कर सकते हैं। अब, मौज़ूदा जियो ग्राहक पेटीएम से जियो प्राइम प्लान भी ले सकेंगे। पेटीएम से जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने पर कई फायदे भी होंगे।

पेटीएम के साथ साझेदारी के बाद जियो की पहुंच इस पेमेंट वॉलेट के 20 करोड़ यूज़र तक पहुंचेगी। डिजिटल वॉलेट ऐप से जियो नंबर रीचार्ज करने पर अतिरिक्त फायदे दिए जाएंगे। जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए 99 रुपये के रीचार्ज पर 10 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर हर यूज़र के लिए है और इसके लिए JioPrime प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा।
Advertisement

पेटीएम ने पहले ऐलान किया था कि 303 रुपये वाले प्लान के रीचार्ज पर 381 रुपये का मुनाफा मिलेगा। पेटीएम की ओर से रीचार्ज पर 30 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, इंस्टेंट डिस्काउंट सिर्फ दो बार मिलेगा। इसके अलावा पेटीएम से दो सिनेमा टिकट खरीदने पर 150 रुपये तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर हर रीचार्ज के लिए है। वहीं, रिलांयस जियो की ओर 201 रुपये का एड-ऑन पैक मुफ्त दिया जाएगा। 201 रुपये वाले एड-ऑन पैक का मतलब है कि ग्राहक को 28 दिनों की वैधता वाले पैक के साथ 5 जीबी और डेटा दिया जाएगा।

499 रुपये और उसके ऊपर के रीचार्ज पर इंस्टेंट डिस्काउंट और सिनेमा टिकट पर कैशबैक का ऑफर मिलेगा। जियो की तरफ से 301 रुपये का एड-ऑन पैक दिया जाएगा। ऑफर पाने के लिए आपको PAYTMJIO प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा।
Advertisement

जियो प्राइम के प्लान 19 रुपये से शुरू होते हैं और सबसे महंगा रीचार्ज 9,999 रुपये का है। पेटीएम ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि जियो के ग्राहक हर रीचार्ज पर अतिरिक्त फायदा पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.