Pixel 3, Pixel 2 समेत अन्य पिक्सल यूजर्स को गूगल कैमरा ऐप में मिला यह खास फीचर

Google के नाइट साइट फीचर की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन अब अंतत: कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 3 समेत कई अन्य पिक्सल स्मार्टफोन के लिए फीचर को रोल आउट कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 नवंबर 2018 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Google का नया फीचर करता है काम्प्यूटैशनल फोटोग्राफी का इस्तेमाल
  • Pixel 3, Pixel 2 समेत अन्य पिक्सल स्मार्टफोन को मिला नाइट साइट फीचर
  • Google Camera ऐप में मौजूद है नया फीचर
Google के नाइट साइट फीचर की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन अब अंतत: कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 3 के साथ Pixel 2 और अन्य Pixel स्मार्टफोन के लिए नया नाइट साइट कैमरा फीचर को जारी कर दिया है। फोन को अपडेट करने के साथ ही Google का Night Sight फीचर कैमरा ऐप में दिखाई देने लगेगा। यदि आपके पास पिक्सल सीरीज का स्मार्टफोन है तो बिना समय गवाए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाएं और कैमरा ऐप अपडेट की जांच करें। Google का नया नाइट साइट फीचर काम्प्यूटैशनल फोटोग्राफी और मशीन लर्निंग के संयोजन से कम रोशनी में भी बेहतर फोटोग्राफ देता है।

याद करा दें कि गूगल ने न्यूयॉर्क में आयोजित Pixel 3 स्मार्टफोन के दौरान Night Sight फीचर से पर्दा उठाया था। इवेंट के दौरान एक पेशकर्ता ने iPhone XS और Pixel 3 द्वारा कम रोशनी में ली गई एक तस्वीर दिखाई। दोनों तस्वीरों में काफी अंतर था।  अगर आप इस बात से निराश है कि गूगल ने केवल Google Pixel स्मार्टफोन के लिए नाइट साइट फीचर को जारी किया है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिक्सल स्मार्टफोन से पहले यह फीचर Xiaomi Poco F1 और Mi 8 स्मार्टफोन को Google Camera ऐप के पोर्टेड वर्जन में मिल गया था।
Advertisement

नाइट साइट मोड मिलने से अब शाओमी पोको एफ 1 और मी 8 यूजर कम रोशनी में भी बेहतर फोटो ले सकेंगे। यह फीचर एंड्रॉयड पाई रॉम और मीयूआई एंड्रॉयड पाई बीटा रॉम पर आसानी से काम करता है। इसके अलावा इसमें ZSL HDR+, HDR+, पोर्टेट मोड और 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग ( 30 फ्रेम प्रति सेकेंड) सपोर्ट है। बता दें कि कम रोशनी में बेहतर तस्वीर लेने के लिए OnePlus ने हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 6T स्मार्टफोन में  नाइटस्केप फीचर दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.