मीडियाटेक ने पेटीएम में किए करीब 402 करोड़ रुपये निवेश

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2016 12:54 IST
ताइवान की सबसे बड़ी चिप डिज़ाइनर कंपनी मीडियाटेक ने भारत के वन97 कंपनी में 60 मिलियन डॉलर (करीब 402 करोड़ रुपये) निवेश किए हैं। यह जानकारी वन97 ने दी है। इस पेमेंट सर्विस और ई-कॉमर्स कंपनी की कीमत 5 बिलियन डॉलर (करीब 33,517 करोड़ रुपये) लगाई गई है।

ज्ञात हो कि वन97 मार्केट में पेटीएम के नाम से बिजनेस करती है। अपने पेमेंट और ई-कॉमर्स बिजनेस के साथ पेमेंट बैंक सेवा की शुरुआत करने के लिए कंपनी ने 300 मिलियन डॉलर (करीब 2,011 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना बनाई है।

कंपनी इसके लिए कई नई कंपनियों के साथ पुराने निवेशकों के साथ भी बातचीत कर रही है। कंपनी की एक प्रवक्ता ने बताया कि वह बाकी राशि आने वाले महीनों में जुटाने में सफल रहेगी।

चीन का अलीबाबा ग्रुप, वन97 का सबसे बड़ा निवेशक है। इस कंपनी ने पिछले साल एंट फाइनेंसियल सर्विसेज के जरिए वन97 में निवेश किया था। याद रहे कि वन97 का गठन विजय शेखर शर्मा द्वारा किया गया था।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि मीडियाटेक ने पेटीएम की प्रतिद्वंद्वी कंपनी मोबिक्विक में भी निवेश किया है।
Advertisement

ज्ञात हो कि वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Mediatek, Apps, Internet, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.