• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • पेटीएम के नए क्यूआर कोड फ़ीचर से अब फिज़िकल रिटेल स्टोर से कर पाएंगे ऑनलाइन ऑर्डर

पेटीएम के नए क्यूआर कोड फ़ीचर से अब फिज़िकल रिटेल स्टोर से कर पाएंगे ऑनलाइन ऑर्डर

पेटीएम के नए क्यूआर कोड फ़ीचर से अब फिज़िकल रिटेल स्टोर से कर पाएंगे ऑनलाइन ऑर्डर
विज्ञापन
पेटीएम ने अपने ऐप और पेटीएम मॉल में एक नया क्यूआर कोड फ़ीचर लॉन्च किया है। इस फ़ीचर से यूज़र फिज़िकल रिटेल स्टोर में क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

पेटीएम का कहना है कि, इच्छुक ग्राहक किसी भी पार्टनर फिज़िकल स्टोर पर जाकर सैमसंग के स्मार्टफोन ऑर्डर कर सकते हैं।

ग्राहक पेटीएम या पेटीएम मॉल ऐप के जरिए नए क्यूआर कोड फ़ीचर का इस्तेमाल कर खरीदारी कर सकते हैं। खरीदारी करने के लिए, ग्राहक पेटीएम के पार्टनर आउटलेट पर क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं और इसके बाद उन्हें पेटीएम मॉल के प्रोडक्ट पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां वे अपना प्रोडक्ट ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। उपभोक्ता पेटीएम वॉलेट, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या कैश ऑन डिलिवरी का इस्तेमाल कर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। कंपनी का जोर देकर कहना है कि, इससे लॉजिस्टिक और डिलिवरी से जुड़ी परेशानी कम होगी और यूज़र अपने पास के ऑथराइज़्ड सेलर से प्रोडक्ट ले सकते हैं।

पेटीएम ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''हमारा उद्देश्य ग्राहकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन को आसान बनाना है। हमें लगता है कि इस वाणिज्यिक मॉडल से रेगुलर बिज़नेस बदल जाएगा। कल्पना करें कि, एक कपड़ा विक्रेता अब इलेक्ट्रॉनिक या किराने का सामान बेच पाएगा। इसमें अपार संभावनाए हैं।''

इसके अलावा, पेटीएम टीम ने स्पष्ट करते हुए बताया कि नए क्यूआर कोड फ़ीचर से पेटीएम के साझेदारों को मदद मिलेगी। क्योंकि अब वे बिना लॉजिस्टिक में निवेश किए बिना ही प्रोडक्ट बेच पाएंगे और ग्राहकों को उसी दिन डिलिवरी भी मिल सकेगी। नए विकल्प के साथ ही, पेटीएम पार्टनर अब अपने स्टोर में कई तरह के प्रोडक्ट बेच सकते हैं।

पेटीएम ने वादा किया है कि कंपनी जल्द दूसरे कैटेगरी में भी अपनी तरह का पहला सेल्स मॉडल लाने के लिए दूसरे ब्रांड के साथ काम कर रही है।

सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी जे3 प्रो लॉन्च किया था, जो एक्सक्लूसिव तौर पर पेटीएम मॉल की वेबसाइट और ऐप पर 8,490 रुपये में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Paytm Mall, Samsung, Mobiles, Apps
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »