Paytm ने लॉन्च किया नया ऐप, कारोबार करना होगा और आसान

पेटीएम ने सोमवार को एंड्रॉयड के लिए पेटीएम फॉर बिज़नेस लॉन्च कर दिया। अब रजिस्टर्ड कारोबारी और बिज़नेस साझेदारों के लिए पेमेंट ट्रैक करना, पुराने लेनदेन को देखना और सेटलमेंट को ट्रैक करना मोबाइल ऐप के जरिए संभव होगा। कारोबारी साझेदार अब क्यूआर कोड को सीधे ऐप से ही प्रिंट कर सकते हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 जनवरी 2018 12:51 IST
ख़ास बातें
  • कारोबारी अब क्यूआर कोड को ऐप से जेनरेट कर सकते हैं
  • अब कारोबारी रियल टाइम में ट्रांज़ेक्शन ट्रैक कर सकते हैं
  • जल्द ही आईओएस के लिए भी यह लॉन्च आने की उम्मीद है
पेटीएम ने सोमवार को एंड्रॉयड के लिए पेटीएम फॉर बिज़नेस लॉन्च कर दिया। अब रजिस्टर्ड कारोबारी और बिज़नेस साझेदारों के लिए पेमेंट ट्रैक करना, पुराने लेनदेन को देखना और सेटलमेंट को ट्रैक करना मोबाइल ऐप के जरिए संभव होगा। कारोबारी साझेदार अब क्यूआर कोड को सीधे ऐप से ही प्रिंट कर सकते हैं। नया ऐप 10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।

जैसा कि हमने बताया कि पेटीएम ने Paytm for Business ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर ज़ारी कर दिया है। ऐप का इंटरफेस सामान्य है और कारोबारी किसी एसएमएस या ईमेल द्वारा पुष्टि से पहले ही अपने ट्रांज़ेक्शन को देख सकते हैं। हर रोज़, साप्ताहिक और हर महीने के स्टेंटमेंट विकल्प के अलावा, पेटीएम बिज़नेस पार्टनर को हर रोज़ के बैंक सेटलमेंट, बैंक सेटलमेंट अवधि के यूटीआर नंबर का एक्सेस भी मिल सकता है।

पेटीएम फॉर बिज़नेस ऐप के जरिए कारोबारी सपोर्ट टिकट पा सकते हैं। इसके अलावा मौज़ूदा टिकट का स्टेटस जांचना, आम FAQs के जरिए ब्राउज़ करना और मर्चेंट हेल्पडेस्क पर पहले प्राथमिकता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

सभी पेटीएम बिज़नेस पार्टनर को बैंक में फंड ट्रांसफर के दौरान ज़ीरो प्रतिशत कमीशन देना होगा। ऐप, कैशलेस केवाईसी ऑनबोर्डिंग भी ऑफर करता है। इसके अलावा, सभी पार्टनर पेटीएम के तरीकों जैसे पेटीएम, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, ऐप में हर महीने 50,000 रुपये तक पेमेंट रिसीव करने की लिमिट है। हालांकि एक कस्टम रिक्वेस्ट के ज़रिए इस लिमिट को बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

पेटीएम ने हाल ही में पेटीएम कैश रोलआउट किया है। पेटीएम कैश के साथ, आना वाले कैशबैक अमाउंट को सिर्फ पेटीएम ऐप  जैसे शॉपिंग, कैब, फ्लाइट बुकिंग जैसी सुविधाओं के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है। खरीदारी के दौरान मिलने वाला कैशबैक बैंक ट्रांसफर के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.