अब इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर तेल के लिए पेटीएम करें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 फरवरी 2016 12:47 IST
पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की है कि अब पेटीएम यूज़र इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से तेल खरीदने के लिए भुगतान इस मोबाइल वॉलेट के जरिए कर पाएंगे। कंपनी की इस योजना को अभी चुनिंदा पेट्रोल पंप पर ही लागू किया गया है।

पिछले कुछ दिनों में पेटीएम, मोबीक्विक और फ्रीचार्ज़ जैसे कंपनियां डेबिट कार्ड का विकल्प बनकर उभरी हैं। अब तक इन फ्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए होता रहा है। इनकी कोशिश अब ऑफलाइन में जगह बनाने की है। उदाहरण के तौर पर पेटीएम और दिल्ली मेट्रो मिलकर पेटीएम टोकन पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा छोटे व्यपारियों के लिए क्यूआर कोड पर आधारित बिना कैश वाले पेमेंट पर भी काम चल रहा है।
Advertisement

इसके साथ कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर वर्चुअल प्रीपेड कार्ड निकालने की भी बात कही है। यह एक फिज़िकल कार्ड होगा जिसका इस्तेमाल उन दुकान में किया जा सकेगा जो कार्ड पर आधारित पेमेंट लेते हैं। यूज़र अब अपने पेटीएम वॉलेट में आईसीआईसीआई बैंक से पैसा डाल सकते हैं और इसके लिए आपके पास आईसीआईसीआई बैंक का अकाउंट भी होना ज़रूरी नहीं है।

हो सकता है कि पेटीएम जल्द ही डेबिट कार्ड भी ज़ारी करे। इसके बाद आप अपने मोबाइल वॉलेट के पैसे को एटीएम से भी निकाल पाएंगे।
Advertisement

पेट्रोल पंप पर पेटीएम के जरिए भुगतान करने की प्रक्रिया क्या है, यह अभी साफ नहीं है। हमने इसके बारे में पेटीएम से जानकारी मांगी है। कुछ पता चलते हैं कि हम आप से साझा करेंगे।
Advertisement

ज्ञात हो कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.