जल्द ही दिल्ली मेट्रो में भी Paytm करो

जल्द ही दिल्ली मेट्रो में भी Paytm करो
विज्ञापन
संभव है कि आने वाले दिनों में आप अपने मेट्रो सफर के लिए पैसे अपने पेटीएम वॉलेट से चुकाएं। डीएमआरसी द्वारा एक नए टोकन को टेस्ट किया जा रहा है जिसका इस्तेमाल कर आप मेट्रो से सफर कर पाएंगे और किराये की रकम आपके पेटीएम वॉलेट से अपने आप कट जाएगी। ऐसे में आपको बार-बार मेट्रो कार्ड रीचार्ज़ कराने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

हमने इस प्रोजेक्ट के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए पेटीएम से संपर्क साधा है, लेकिन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा। हालांकि एक प्रतिनिधि ने हमें जानकारी दी कि डीएमआरसी के साथ पार्टनरशिप पर काम चल रहा है और इस संबंध में घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।

हमें जानकारी मिली है कि पेटीएम और डीएमआरसी, इस समझौते की बारीकियों पर काम कर रहे हैं। हमने डीएमआरसी के मुख्य पीआर अधिकारी से भी संपर्क साधा है। लेकिन रिपोर्ट लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था।

आपको बता दें कि पेटीएम ने मुंबई मेट्रो के साथ भी ऐसा ही समझौता किया है। इसके तहत यूज़र अपने मुंबई मेट्रो कार्ड को ऑनलाइन रीचार्ज कर सकते हैं।

वैसे डीएमआरसी का ऑफर वर्ल्ड नाम का ऐप भी है। इस ऐप के जरिए आप अपने मेट्रो कार्ड का बैलेंस जान सकते हैं। इसके अलावा अपने कार्ड को ऑनलाइन रीचार्ज़ भी कर सकते हैं।  

डीएमआरसी की डीएमआरसी स्मार्टकार्ड के नाम से अपनी वेबसाइट भी है। यहां पर यूज़र अपने मेट्रो कार्ड को ऑनलाइन रीचार्ज़ कर सकते हैं। पहली नज़र में पेटीएम और डीएमआरसी के संभावित समझौते के बारे में यही कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में आपको कई वॉलेट नहीं रखने पड़ेंगे। अगर आप पहले से ही पेटीएम का इस्तेमाल मोबाइल रीचार्ज करने या उबर कैब सर्विस के लिए करते है तो उसी वॉलेट से दिल्ली मेट्रो का किराया भी दे पाएंगे। बस अपने पेटीएम वॉलेट को रीचार्ज करते रहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »