ऑई-ईवन: दिल्ली-एनसीआर में मिलेगी मुफ्त ओला शटल सर्विस

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016 09:28 IST
ऐप के जरिए टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला ने बुधवार को कि ऑड-ईवन योजना के दूसरे चरण के तहत 22 व 29 अप्रैल को उसकी ‘शटल’ बस सेवा में यात्रा नि:शुल्क रहेगी।

उल्लेखनीय है कि कंपनी को हाल ही में दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। राज्य सरकार ने तय से अधिक किराया वसूलने के लिए कंपनी के परमिट रद्द करने की धमकी दी थी। इसके बाद कंपनी ने अपनी ‘बढ़ती किराये’ पर अस्थाई रोक लगा दी।
Advertisement

ओला के उपाध्यक्ष (नयी पहल) संदीप साहनी ने एक बयान में कहा,‘ हजारों लोग दैनिक आधार पर ओला शटल का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमने चुनींदा दिनों में नागरिकों के लिए यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध कराने का फैसला किया है।’ ओला दिल्ली एनसीआर में 120 रूटों पर 500 से अधिक शटल बसें चलाती है। साहनी ने कहा कि 22 अप्रैल व 29 अप्रैल को ओला शटल के ग्राहकों को कूपन कोड ‘ओडइवन’ का इस्तेमाल करना होगा। इससे उन्हें अपनी यात्रा के लिए 100 प्रतिशत ‘कैशबैक’ मिलेगा।

इससे पहले दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि डीजल कारें, बिना लाइसेंस व बैज वाले ड्राइवर तथा टैक्सी (एग्रीगेटर) फर्मों द्वारा ब्लकमेलिंग को अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Odd Even, Ola, Ola apps, Ola Shuttle, Uber
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.