नए साल की शुरुआत में ठप रहा WhatsApp, सेवाएं बहाल

व्हाट्सऐप नए साल के मौके पर रविवार रात को करीब एक घंटे के लिए ठप हो गया। लोकप्रिय इंस्टेट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने करीब एक घंटे के लिए काम करना बंद कर दिया। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप के दुनियाभर के यूज़र ने हमेशा की तरह ट्विटर पर इस जानकारी को साझा किया।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 जनवरी 2018 13:24 IST
व्हाट्सऐप नए साल के मौके पर रविवार रात को करीब एक घंटे के लिए ठप हो गया। लोकप्रिय इंस्टेट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने करीब एक घंटे के लिए काम करना बंद कर दिया। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप के दुनियाभर के यूज़र ने हमेशा की तरह ट्विटर पर इस जानकारी को साझा किया। भारत में रात करीब 12 बजे से एक बजे के बीच व्हाट्सऐप क्रैश रहा। हालांकि, इसके बाद ऐप ने दोबारा सामान्य तरीके से काम करना शुरू कर दिया।

व्हाट्सऐप ने बाद में बयान देकर बताया, ''दुनियाभर के व्हाट्सऐप यूज़र को कुछ परेशानी हुई जिसे अब सुलझा लिया गया है।'' हालांकि,  करीब एक घंटे तक Whatsapp में आई परेशानी का कारण पता नहीं चला। कई यूज़र ने ट्विटर पर व्हाट्सऐप ना इस्तेमाल कर पाने की शिकायत की। बता दें कि करीब एक घंटे तक व्हाट्सऐप की सेवाएं बाधित रहीं। व्हाट्सऐप यूज़र मैसेज भेज पा रहे थे लेकिन मैसेज डिलीवर नहीं हो रहे थे और सिर्फ एक ग्रे टिक ही दिख रहा था यानी कोई ब्लू टिक नहीं दिख रहा था। व्हाट्सऐप क्रैश होने के पीछे वजह शायद, एक साथ बहुत सारे लोगों द्वारा नए साल के मौके पर अपने परिवार और दोस्तों को बधाई देने के लिए ऐप का इस्तेमाल करना रहा।
Advertisement

ट्विटर पर व्हाट्सऐप यूज़र ने जमकर ट्वीट किए और हैशटैग #WhatsAppisdown, #WhatsAppstoppedworking ट्रेंड हुए।  बता दें कि भारत में करीब 20 करोड़ लोग व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं और दुनियाभर में एक अरब से ज़्यादा यूज़र वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस का यह सबसे बड़ा बाज़ार है। बता दें कि इससे पहले नवंबर की शुरुआत में भी व्हाट्सऐप करीब एक घंटे के लिए ठप हो गया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  3. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  4. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  8. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  9. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  10. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.