Anushka Sharma की फिल्म 'Bulbbul' का ट्रेलर रिलीज़

Bulbul 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी। रिलीज के 5 दिन पहले फिल्म का 2 मिनट लम्बा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो कि रहस्य व थ्रिलर से भरपूर है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 19 जून 2020 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Bulbbul एक सुपरनेचुरल पीरियड हॉरर फिल्म है
  • Netflix के लिए Bulbul साल 2020 में सातवीं ऑरिज़नल फिल्म
  • तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और राहुल बोस अहम किरदार में

Bulbul में तृप्ति डिमरी

अनुष्का शर्मा अभिनय से दूर इन दिनों बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर का ग्राफ बढ़ाती जा रही हैं। पाताल लोक के बाद हाल ही में उन्होंने अपनी अगली Netflix ऑरिज़नल फिल्म का ऐलान किया था, जिसका नाम है Bulbbul। यह फिल्म 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी, रिलीज से 5 दिन पहले फिल्म का 2 मिनट लंबा ट्रेलर पेश किया गया है। फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस व थ्रिलर से भरपूर है, जिसमें एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जाती है जिसकी शादी बचपन में कर दी गई थी, लेकिन बड़े होते ही वह एक रहस्यमय औरत के रूप में बदल जाती है। साथ ही ट्रेलर में एक चुड़ैलका भी जिक्र किया गया है, जो पेड़ पर रहती है और जिसके पैर उल्टे हैं। हालांकि, भूत का जिक्र करते हुए उसी नई वधू को पर्दे पर दर्शाया जाता है, जिसकी शादी बचपन में ही कर दी गई थी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी की सारी घटनाओं के पीछे किसी और का नहीं बल्कि बुलबुल का ही हाथ है।

यहां देखें ट्रेलर-
 

Bulbbul की लेखक व डायरेक्टर हैं अनविता दत्ता, जो कि इस फिल्म के साथ डायरेक्शन की दुनिया में पैर रख रही हैं। इसके अलावा फिल्म के मुख्य किरदारों की बात करें, तो इसमें तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और राहुल बोस अहम किरदार में हैं। इनके साथ परमब्राता चटर्जी और पाउली दाम सपोर्टिंग किरदार में नज़र आ रहे हैं। 'बुलबुल' अनुष्का शर्मा और उनके भाई करनेश शर्मा के बैनर Clean Slate Filmz के प्रोडक्शन की फिल्म है। इससे पहले दोनों ने मिलकर Amazon Prime Video सीरीज़ 'पाताल लोक' का निर्माण किया था।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा कि जैसे ही उन्होंने बुलबुल की कहानी सुनी, वह तुरंत इसे प्रोड्यूस करना चाहती थीं। उन्होंने लिखा, "यह एक आकर्षक, मनोहर, सिनेमाई कहानी है, जो लोकगीतों में डूबी हुई है, जिससे हमें तुरंत प्यार हो गया। अनविता की कहानी बेहद अनूठी है और बुलबुल के साथ वह दर्शकों को यकीनन कुछ अनोखा देने जा रही हैं।"
Advertisement

आपको बता दें, Netflix के लिए बुलबुल भारत की साल 2020 में सातवीं ऑरिज़नल फिल्म है। इस लिस्ट में 'घोस्ट स्टोरीज़', 'ये बैलेट', 'गिल्टी', 'मस्का', 'मिसेज सीरियल किलर' और 'चोक्ड' शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.