Netflix पर मनोरंजन का डबल डोज़, रिलीज होंगी कई फिल्में और वेब सीरीज़

फिल्मों के अलावा Netflix पर कई नई सीरीज़ भी दस्तक देने वाली हैं। जिनमें बॉम्बे बेगम्स, मसाबा मसाबा, भाग बीनी भाग, मिसमैच्ड और अ सुटेबल ब्वॉय आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 जुलाई 2020 13:30 IST
ख़ास बातें
  • 12 नई हिंदी फिल्में Netflix पर होंगी रिलीज़
  • सभी फिल्मों की रिलीज़ से पर्दा नहीं उठाया गया है
  • गुंजन सक्सेना 12 अगस्त को होगी रिलीज

'रात अकेली है' में नवाजुद्दीन सिद्दकी

कोरोना वायरस महामारी के दौरान मनोरंजन का एक मात्र सहारा डिज़िटल प्लेटफॉर्म बना हुआ है। हाल ही में Disney+ Hotstar ने ऐलान किया था कि इस प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड की 7 बड़ी फिल्में रिलीज़ की जाएगी। वहीं, डिज़नी+ हॉटस्टार के बाद अब Netflix भी इस राह पर चल पड़ा है। Netflix India ने गुरुवार 16 जुलाई को 17 नए टाइटल्स की घोषणा की है, जिन्हें आने वाले हफ्तों में नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा। बता दें, इन 17 टाइटल्स में संजय दत्त, जाह्नवी कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दकी, अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा व बॉबी देओल जैसे कई बड़े स्टार्स की फिल्में भी शामिल हैं।

Netflix India ने एक टीज़र वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। 1.55 सेकेंड लंबे वीडियो में वह सभी 17 ऑरिज़न टाइटल्स शामिल हैं, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किए जाएंगे।
Advertisement
 

ये देखिए वीडियो

 

फिल्में-  

गुंजन सक्सेना-

जाह्नवी कपूर स्टारर यह फिल्म 1999 के कारगिल वॉर महिला फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जिसका निर्माण धर्मा प्रॉडक्शन और ZEE स्टूडियो बैनर तले हुआ है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज़ की जाएगी, जिसका ऐलान कुछ समय पहले ही कर दिया गया था।
 

लूडो-

राजकुमार राव और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म लूडो मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर व पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स मौजूद हैं। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया था, जिसमें राजकुमार राव एक टपोरी के लुक में नज़र आ रहे हैं।
Advertisement
 

तोड़बाज़-

तोड़बाज़ संजय दत्त और नरगिस फाखरी की फिल्म है। बता दें, यह फिल्म पहले मई 2018 में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कुछ कारण की वजह से इसकी रिलीज़ रद्द हो गई। अब आखिरकार यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जा रही है। फिलहाल रिलीज़ डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे-

भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन की यह फिल्म कमर्शियल न होकर सोशल फिल्म है, जिस वजह से नेटफ्लिक्स इसकी रिलीज़ के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। फिलहाल फिल्म से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
 

एके वर्सेस एके-

इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के साथ फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप नज़र आने वाले हैं, तभी फिल्म का नाम Ak vs Ak रखा गया है। वहीं, फिल्म का निर्देशन का काम विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि जब अभिनेता और निर्देशक एक साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, तो दर्शकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आ पाते हैं।
Advertisement
 

क्लास ऑफ 83-

शाहरुख खान के बैनर रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट के तले बनी 'क्लास ऑफर 83' में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की है, हालांकि इस पुलिस ऑफिसर की कहानी में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा यह नेटफ्लिक्स रिलीज के बाद ही पता चलेगा। बता दें, बॉबी देओली आखिरी बार रेस 3 में नज़र आए थे, जो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
 

गिन्नी वेड्स सन्नी-

यामी गौतम और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म गिन्नी वेड्स सन्नी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन पुनित खन्ना ने किया है। फिल्म की कहानी अरेंज मैरिज और अरेंज मैरेज से पहले के लफड़ों पर आधारित है।
 

बॉम्बे रोज़-

बॉम्बे रोज़ फिल्म से संबंधित ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें को फिल्म की कहानी बॉम्बे में फूल बेचने वाली पर आधारित है। फिलहाल रिलीज़ तारीख व स्टारकास्ट को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement
 

त्रिभंगा-

त्रिभंगा काजोल और मिथिला पालकर की आगामी फिल्म है, जिसका निर्देशन रेणुका शहाणे ने किया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो त्रिभंगा फिल्म की कहानी 1980 से लेकर अब तक एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की कहानी है, जिनके सफर को इस फिल्म में दिखाया जाएगा।
 

सीरियस मैन-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म होगी सीरियस मैन। फिल्म की कहानी मनु जोसफ की किताब सीरियस मैन पर ही आधारित है। फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा कर रहे हैं। बता दें, नवाजुद्दीन इससे पहले नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज़ 'सैक्रेड गेम्स' में भी दिख चुके हैं।
 

रात अकेली है-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और श्वेता त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'रात अकेली है' का निर्देशन हनी त्रेहन कर रहे हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है।
Advertisement
 

सीरीज़-

यह तो रही फिल्मों की बात, हालांकि फिल्मों के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर कई नई सीरीज़ भी दस्तक देने वाली हैं। जिनमें बॉम्बे बेगम्स, मसाबा मसाबा, भाग बीनी भाग, मिसमैच्ड और अ सुटेबल ब्वॉय आदि शामिल हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.