Mitron App की हुई Google Play पर वापसी

Mitron App एक बार फिर Google Play पर लिस्ट हो गया है। यह ऐप खुद को एक शॉर्ट वीडियो ऐप बताता है, जो कि बैंगलोर स्थित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस ऐप का यूज़र इंटरफेस काफी हद तक TikTok की तरह है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 जून 2020 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Mitron App का यूज़र इंटरफेस काफी हद तक TikTok जैसा
  • मित्रों ऐप के बाद Remove China Apps को भी गूगल द्वारा हटाया गया था
  • मित्रों ऐप केवल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही है उपलब्ध

Mitron App गूगल प्ले से हटाए जाने से पहले हुआ था लोकप्रिय

Mitron App अब एक बार फिर Google Play पर उपलब्ध है। हूबहू TikTok जैसा अनुभव देने वाली इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म को गूगल प्ले से रीमूव कर दिया गया था। वजह थी ऐप द्वारा गूगल प्ले पॉलिसी का उल्लंघन करना। Google ने कहा था कि यह ऐप ‘spam and minimum functionality' पॉलिसी का उल्लंघन करता है, लेकिन ऐप रीमूव करने के बाद ही खबर आई कि गूगल, इस ऐप डेवलपर्स के साथ मिलकर ऐप की समस्याओं को फिक्स करने का काम कर रही है। खबर आने के अगले ही दिन ऐप ने गूगल प्ले पर वापसी कर ली है। आपको बता दें, गूगल द्वारा हटाए जाने से पहले इस ऐप को अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल हुई थी, 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया था।

Mitron App एक बार फिर Google Play पर लिस्ट हो गया है। यह ऐप खुद को एक शॉर्ट वीडियो ऐप बताता है, जो कि बैंगलोर स्थित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस ऐप का यूज़र इंटरफेस काफी हद तक TikTok की तरह है।
 
आपको बता दें, 2 जून को गूगल ने मित्रों ऐप को गूगल प्ले से हटा दिया था। Google की पॉलिसी के मुताबिक, बिना किसी ऑरिज़नल बदलाव के दूसरे ऐप से कंटेंट कॉपी करना गूगल के नियमों का उल्लंघन है। पॉलिसी में लिखा है, “हम ऐसे ऐप्स को अनुमति नहीं देते, जो यूज़र्स को Google Play पर पहले से मौजूद ऐप जैसा अनुभव प्रदान करते हैं। ऐप्स को अपने अनोखे कंटेंट और सर्विंस के जरिए से यूज़र्स को बेहतर अनुभव प्रदान करना चाहिए।"

इस हफ्ते ही Mitron App का नाम लिए बिना ही Android और Google Play के वाइस प्रेसिडेंट समीर समत ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि उनकी टीम डेवलपर्स के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि समस्याओं को फिक्स करके वह अपने ऐप को Google Play पर रिसबमिट कर सकें। इसके अगले ही दिन इस ऐप ने गूगल प्ले पर वापसी कर ली है।
Advertisement

गौरतलब है कि मित्रों ऐप को 2 महीने पहले गूगल प्ले पर लॉन्च किया गया था। इसी दौरान देश में चीन विरोधी और टिकटॉक विरोधी भावना ने जन्म लेना शुरू कर दिया था, जिसका सीधा फायदा इस ऐप को हुआ। लोग टिकटॉक अनइंस्टॉल करके इस ऐप को डाउनलोड करने लगे। हालांकि, हाल ही में मित्रों ऐप की एक बड़ी खामी सामने आई, जिसके ज़रिए हैकर्स किसी भी यूज़र का अकाउंट एक्सेस किसी को भी मैसेज कर सकते हैं। हालांकि, इस कमी में हैकर्स यूज़र की पर्सनल डिटेल्स जैसे ईमेल आईडी आदि नहीं पा सकता। फिलहाल, अभी साफ नहीं है कि डेवलपर्स ने इस समस्या को सुधारा है या नहीं।

गूगल प्ले पर मौजूद इस ऐप के अधिकारिक चेंजलॉग में केवल एक ही बदलाव देखा गया है, वो है UX (user experience) का उल्लेख। जहां मित्रों ऐप की वापसी गूगल प्ले पर हो गई है, वहीं हाल ही में हटाई गई Remove China Apps अभी भी गूगल प्ले से गायब है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mitron, Mitron App, Google Play, TikTok
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.