TikTok को भारत के Mitron App की चुनौती, गूगल प्ले स्टोर से 50 लाख से ज़्यादा बार डाउनलोड

एक महीने के अंदर ही गूगल प्ले स्टोर पर Mitron App को 50 लाख से ज़्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। इतनी जल्दी ऐप की बढ़ती लोकप्रियता का कारण है, भारत में लोगों के बीच पनपती टिकटॉक विरोधी भावना।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 27 मई 2020 13:37 IST
ख़ास बातें
  • सिर्फ Google Play Store पर उपलब्ध है Mitron App
  • IOS यूज़र्स के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है मित्रों ऐप
  • इस्तेमाल करने में बिल्कुल टिकटॉक की तरह है यह भारतीय ऐप

इस्तेमाल में बिल्कुल TikTok की तरह है Mitron App

Mitron App धीरे-धीरे भारत में TikTok के प्रतिद्वंदी के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। मित्रों ऐप बहुत ही कम समय में भारत में लोकप्रियता हासिल करने में सफल रहा है। यह ऐप एक महीना पुराना ही है और इतने कम वक्त में इस ऐप को Google Play Store से 50 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। जैसा कि सभी जानते हैं, भारत में TikTok का नाम पिछले कुछ समय से कई विवादों से जुड़ा रहा है। चीन विरोधी भावनाओं के चलते लोग लगातार टिकटॉक को 1 स्टार रेटिंग दे रहे हैं। दूसरी तरफ, भारत में बने मित्रों ऐप को पॉजिटिव रेटिंग दी जा रही है। रेटिंग देते हुए कई यूज़र्स ने यह तक कह दिया कि इस ऐप में कई बग्स और कई फीचर्स मिसिंग है, लेकिन वह केवल इसलिए इस ऐप को सपोर्ट कर रहे हैं, क्योंकि यह भारतीय है। आपको बता दें, मित्रों ऐप को IIT रुड़की के छात्र शिवांक अग्रवाल द्वारा बनाया गया है। ऐप की बात करें, तो यह देखने से लेकर इस्तेमाल करने पर आपको पहली नज़र में TikTok जैसा ही लगेगा।

खबर लिखे जाने के वक्त Mitron App, Google Play के फ्री ऐप्स के चार्ट में सातवें नंबर पर था। इस लिस्ट में आरोग्य सेतु ऐप पहले नंबर पर है और टिकटॉक दूसरे नंबर पर।

रेटिंग की बात करें, तो गूगल प्ले स्टोर पर मित्रों ऐप को पॉज़िटिव रिव्यू मिले हैं, और फिलहाल इस ऐप की रेटिंग 4.7 है। हालांकि, रिव्यू में दिए जा रहे कॉन्टेंट थोड़े गंभीर हैं। कई यूज़र्स ने बग्स की शिकायत की, कई ने कहा कि इस ऐप के कुछ फीचर्स जैसे एडिटिंग ठीक से काम नहीं कर रहे, कुछ ने कहा इस ऐप का लॉग-इन ऑप्शन बगी है। इसके अलावा ऐप की ऑडियो भी सीमित है। इन सब के बावजूद, ज्यादातर रिव्यू कुछ इस प्रकार हैं- "I am glad this is an Indian platform।" अर्थात यूज़र्स इस बात से ही खुश हैं कि यह एक भारतीय प्लेटफॉर्म है। यूज़र्स के रिव्यू मिलने के बाद डेवलपर को जल्द से जल्द कमियों में सुधार करके इस प्लेटफॉर्म को उनके लिए बेहतरीन बनाना होगा, वरना यूज़र्स अपना धीरज खोकर दूसरे ऐप पर स्विच भी कर सकते हैं।
 

क्या है Mitron App?

मित्रों ऐप एक फ्री शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म है। ऐप क्रिएटर्स का कहना है कि यह ऐप उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो अपने इनोवेटिव वीडियो कॉन्टेंट को इस प्लेटफॉर्म पर ह्यूमर के साथ पेश कर सकते हैं। डिस्क्रिप्शन में लिखा है, "मित्रों पर हमारा मिशन एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जहां लोग आ सके और दुनियाभर के लोगों द्वारा पोस्ट किए गए छोटे वीडियो के साथ अपना मनोरंजन कर सकें और साथ ही लोग अपने वीडियो भी बनाकर साझा करने के लिए प्रोत्साहित हों।" जब हमने इस ऐप का इस्तेमाल किया, तो इसका यूज़र इंटरफेस बिल्कुल टिकटॉक की तरह ही था। कॉन्टेंट में भी कुछ ज्यादा अंतर नहीं देखा गया।
Advertisement

एक महीने के अंदर ही गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 50 लाख से ज़्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। इतनी जल्दी ऐप की बढ़ती लोकप्रियता का कारण है, भारत में लोगों के बीच पनपती टिकटॉक विरोधी भावना। जी हां, यूट्यूब वर्सेस टिकटॉक विवाद के बीच फैज़ल सिद्दकी की वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया और उसके बाद से ही हर जगह लोग टिकटॉक के खिलाफ हो गए। इतना ही नहीं लोगों ने इस ऐप को नेगेटिव रिव्यू देते हुए 1-स्टार रेटिंग भी दे डाली।
 

मित्रों ऐप को डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र हैं, तो Mitron App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। फिलहाल, यह आईओएस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है।
Advertisement
 

Mitron App इस्तेमाल कैसे किया जाए?

 

इस ऐप की बढ़ती लोकप्रियता का एक कारण यह भी है कि यह इस्तेमाल में काफी आसान है, बिल्कुल टिकटॉक की तरह। टिकटॉक की तरह आप इस ऐप को डाउनलोड करके बिना अकाउंट बनाएं भी वीडियो देख सकते हैं। लेकिन वीडियो अपलोड करने के लिए उन्हें अकाउंट बनाने की जरूरत पड़ेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mitron TV app, Mitron app, Mitron TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.