लाखों Xiaomi यूजर्स का डेटा खतरे में! 20 ऐप्स में पाई गई खामियां

खोजी गई बड़ी खामियों में से एक हैकर्स को ब्लूटूथ डिवाइस, कनेक्टेड वाई-फाई नेटवर्क और आपातकालीन संपर्कों के बारे में जानकारी लीक करने की भी अनुमति दे सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मई 2024 19:25 IST
ख़ास बातें
  • खामियां MIUI और HyperOS दोनों को प्रभावित करती हैं
  • कुछ कमजोरियां Xiaomi के AOSP ऐप्स की पैचिंग से पैदा होती हैं
  • हैकर ब्लूटूथ डिवाइस, कनेक्टेड वाई-फाई नेटवर्क की डिटेल्स भी चुरा सकता है
दुनिया भर में लाखों Xiaomi स्मार्टफोन और टैबलेट यूजर्स हाल तक अनजाने में एक बड़े सिक्योरिटी रिस्क में पड़ गए थे। एक मोबाइल सिक्योरिटी फर्म ने विभिन्न सिस्टम कंपोनेंट और Xiaomi डिवाइस पर पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स में 20 चौंकाने वाली खामियों की खोज की। हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर महत्वपूर्ण फंक्शनैलिटी तक अनधिकृत एक्सेस हासिल कर सकते हैं और यूजर का फोन नंबर और अकाउंट डिटेल्स जैसे संवेदनशील डेटा चुरा सकते हैं या यहां तक ​​कि पूरे डिवाइस पर कंट्रोल हासिल कर सकते हैं। 

ओवरसिक्योर्ड ने अपनी रिपोर्ट में विस्तार से बताया है कि कैसे उन्होंने Xiaomi डिवाइस में एक दर्जन से भी ज्यादा खामियों का पता लगाया है। ये खामियां विभिन्न सिस्टम कंपोनेंट और पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स में फैली हुई हैं, जिससे हैकर्स यूजर्स का निजी डेटा और बैंक डिटेल्स जैसे संवेदनशील डेटा को चुरा सकते हैं। सटीक रूप से बताएं, तो Xiaomi डिवाइसेज में Settings ऐप और GetApps स्टोर, Xiaomi के पहले से इंस्टॉल ऐप मार्केटप्लेस के भीतर ये संभावित कमजोरियां शामिल हैं।

खामियां MIUI और HyperOS दोनों को प्रभावित करती हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि HyperOS Xiaomi के मौजूदा MIUI का ही रीब्रांडेड वर्जन है। प्रभावित ऐप्स की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है, लेकिन कुछ पॉपुलर ऐप्स की बात करें, तो इनमें Xiaomi की Gallery, Mi Video और Settings ऐप शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुछ कमजोरियां Xiaomi के AOSP (एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट) ऐप्स की पैचिंग से पैदा होती हैं, जो पैचिंग प्रोसेस के दौरान डीप टेस्टिंग और सिक्योरिटी सॉल्यूशन की आवश्यकता का संकेत देती हैं।

सिक्योरिटी फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि "Xiaomi की खामियों के कारण मनमानी एक्टिविटीज सिस्टम विशेषाधिकारों के साथ रिसीवर्स और सर्विस, सिस्टम विशेषाधिकारों के साथ आर्बिट्रेरी फाइलों की चोरी, फोन, सेटिंग्स और Xiaomi अकाउंट डेटा का खुलासा जैसे कामों को अंजाम मिला।"
Advertisement

खोजी गई बड़ी खामियों में से एक हैकर्स को ब्लूटूथ डिवाइस, कनेक्टेड वाई-फाई नेटवर्क और आपातकालीन संपर्कों के बारे में जानकारी लीक करने की भी अनुमति दे सकती है।
Advertisement

ओवरसिक्योर्ड ने अप्रैल 2023 के अंत में 5 दिन की समय सीमा के भीतर Xiaomi को खामियों का खुलासा कर दिया था। फिलहाल पैच के संबंध में Xiaomi की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, खामियों को तुरंत फिक्स करने का Xiaomi का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है, क्योंकि कंपनी ने हाल ही में Microsoft द्वारा पता लगाई गई कुछ खामियों को भी तुरंत फिक्स किया था।

तब तक, यदि आप Xiaomi डिवाइस रखते हैं, तो आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं, जैसे अपने डिवाइस को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच पर अपडेट रखें, जिसके लिए आप फोन की सेटिंग्स के अंदर 'Software Update' टैप पर जा सकते हैं। इसके अलावा, ऐप्स को केवल भरोसेमंद स्टोर से ही डाउनलोड और इंस्टॉल करें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Malicious Apps, Malicious Xiaomi Apps
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.