माइक्रोसॉफ्ट अब एज ब्राउज़र का इस्तेमाल करने पर देगी पैसे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2016 13:23 IST
माइक्रोसॉफ्ट अपने एज ब्राउज़र की तरफ यूज़र का ध्यान आकर्षित करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। अब कंपनी ने यूज़र द्वारा एज ब्राउज़र का इस्तेमाल करने पर पैसे देने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी ने दावा किया था कि एज ब्राउज़र दूसरे प्रतिद्वंदियों गूगल क्रोम, मोज़िला फायरफॉक्स और ओपेरा से ज्यादा बैटरी लाइफ देता है।

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हर रोज के काम के दौरान एज ब्राउज़र 36-53 प्रतिशत ज्यादा बैटरी लाइफ देता है। इनमें यूट्यूब पर वीडियो देखना, इंटरनेट ब्राउज़िंग और सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल शामिल है।

सीनेट ने शुक्रवार को खबर दी कि माइक्रोसॉफ्ट रिवॉर्ड्स की घोषणा इसी हफ्ते हुई। कंपनी ने बिंग रिवॉर्ड्स की ही रीब्रांडिंग की है और अभी यह सिर्फ अमेरिका में ही उपलब्ध है। इसके तहत एज और बिंग इस्तेमाल करने के अलावा माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से शॉपिंग करने पर भी रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।

बदले हुए रिवॉर्ड्स प्रोग्राम के तहत यूज़र को माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंग को अपने डिफॉल्ट सर्च इंजन के तौर पर इस्तेमाल करना होता है। इससे मिलने वाले पॉइंट्स को वाउचर या क्रेडिट के तौर पर अमेज़न, स्टारबक्स, स्काइप और आउटलुकडॉटकॉम के एड-फ्री वर्जन में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, ''विंडोज 10 का इस्तेमाल कर रहे लगभग तीन चौथाई यूज़रर एज ब्राउज़र का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।'' बता दें, एज ब्राउज़र के पिछले वर्जन इंटरनेट एक्सप्लोरर के साथ माइक्रोसॉफ्ट का समय में ब्राउज़र पर अकेले प्रभुत्व था।
Advertisement

पिछले एक दशक से ज्यादा समय में एज के इस्तेमाल में खासी कमी आई है। यूज़र अब गूगल के क्रोम और मोज़िला फायरफॉक्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं और इंटरनेट एक्सप्लोरर अपना यूज़रबेस बनाए रखने में कामयाब नहीं हो सका।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , App, Browser, Edge, Microsoft

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.