Mitro ऐप पर उठते हैं कई सवाल, फिलहाल डाउनलोड से बचें

Mitron को निसंदेह अपनी गोपनीयता समस्याओं को जल्द ही ठीक करने की आवश्यकता है, लेकिन तब तक, हम आपको इस ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देंगे।

विज्ञापन
प्रणय परब, अपडेटेड: 30 मई 2020 15:26 IST
ख़ास बातें
  • Mitro ऐप मांगता है कई सारी अनुमतियां, लेकिन प्राइवेसी पॉलिसी के बिना
  • डेवलपर की वेबसाइट है एक खाली पेज, यहां बढ़ता है शक
  • मित्रों ऐप को लेकर दावा, पाकिस्तान की TicTic ऐप का है रीब्रांडेड वर्ज़न

Mitron ऐप को Google Play Store पर 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है

Mitro, इस TikTok क्लोन ऐप को अभी तक 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। कथित तौर पर यह ऐप मेड-इन-इंडिया है, लेकिन इसके पीछे भी एक कहानी है। हाल ही में खुलासा हुआ है कि यह ऐप दरअसल पाकिस्तान की TicTic ऐप का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जिसके सोर्स कोड को लगभग 2,500 रुपये में खरीदा गया है। मित्रों ऐप का भारतीय ऐप के रूप में प्रचार किया जा रहा है, जिसके चलते बेहद कम समय में इसे 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। जहां एक ओर इसकी लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है, वहीं, यह प्रश्न भी उठता है कि क्या Mitron ऐप इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित है? क्या आपको यह ऐप डाउनलोड करना चाहिए या इसे सुरक्षा की दुहाई देकर इसको डाउनलोड करने से बचना चाहिए?

Mitron आपको TikTok की तरह ही शॉर्ट वीडियो अपलोड करने का विकल्प देता है, लेकिन चीनी ऐप के विपरीत, मित्रों ऐप में प्राइवेसी पॉलिसी (गोपनियता नीति) शामिल नहीं है। प्राइवेसी पॉलिस से यह पता चलता है कि ऐप आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है और पॉलिसी में ऐप के इस्तेमाल करने के महत्वपूर्ण नियमों और शर्तों की जानकारी भी होनी चाहिए। हालांकि मित्रों ऐप को देखकर ऐसा लगता है कि डेवलपर्स के लिए ये पॉलिसी बिल्कुल मायने नहीं रखती है। यदि आप Mitron के Google Play पेज पर जाते हैं और सबसे नीचे प्राइवेसी पॉलिसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह आपको shopkiller.in नाम की एक साइट पर ले जाएगा, जो एक खाली पेज है।
Advertisement


हमने इस डोमेन नेम क जांच पड़ताल की और पाया कि डोमेन GoDaddy के जरिए रजिस्टर्ड है और इसका एड्रेस उत्तराखंड, भारत का है। Mitron कथित रूप से एक आईआईटी-रुड़की छात्र द्वारा विकसित किया गया था, इसलिए उत्तराखंड का पता इस कड़ी से कहीं न कहीं जुड़ता है। हालांकि, यह कड़ी ज़रा कमजोर प्रतित होती है।
Advertisement

वापस एप्लिकेशन अनुमतियों पर आते हैं। मित्रों आपके एंड्रॉयड फोन पर बहुत सारी अनुमति मांगता है। एक बार फिर से Google Play पर जांच करने से हमें पता चलता है कि Mitron आपसे आपके फोटो, इंटरनल स्टोरेज, कैमरा, माइक्रोफोन, टॉर्च की अनुमति मांगता है और यहां तक की आपके डिवाइस को स्लीप पर जाने से भी रोकता है। अब हम जानते हैं कि वीडियो शेयरिंग ऐप के लिए इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन यदि ऐप के पास कोई प्राइवेसी पॉलिसी है ही नहीं और डेवलपर एक अज्ञात संस्था है, तो आपको कैसे पता चलेगा कि आपका डेटा संदेहपूर्ण विज्ञापन कंपनियों को नहीं बेचा जा रहा है?

डेवलपर की वेबसाइट mitron.tv है और यदि आप उस वेबसाइट को खोलते हैं, तो कुछ समय पहले तक यह आपको मित्रों के Google Play पेज पर ले जाता था, लेकिन खबर को लिखने के समय यह केवल एक खाली पेज दिखा रहा था। 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किए जा चुके इस ऐप की कोई वेबसाइट नहीं है और न ही कोई गोपनीयता नीति है। क्या आप इस पर विश्वास करेंगे? Mitron के डेवलपर शायद इस ऐप के इस कदर वायरल होने की उम्मीद न कर रहे हो, लेकिन फिर भी किसी अंजान व्यक्ति या संस्था को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, निजी वीडियो, स्टोर किए गए फोटो के एक्सेस की अनुमति देना, अपनी प्राइवेसी दाव पर लगाने से कम नहीं है।
Advertisement

Mitron को निसंदेह अपनी गोपनीयता समस्याओं को जल्द ही ठीक करने की आवश्यकता है, लेकिन तब तक, हम आपको इस ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देंगे।
Advertisement

इन सभी बातों को जानने के बाद, क्या आपको अभी भी लगता है कि आपको मित्रों को इस्तेमाल करना चाहिए?
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mitron app, Mitron App Download, Mitron TV, Mitron TV app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.