IRCTC RailOne सुपर ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध, अब सारी रेलवे सर्विस एक जगह पर

RailOne ऐप अब Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जुलाई 2025 14:57 IST
ख़ास बातें
  • IRCTC ने लॉन्च किया नया सुपर ऐप RailOne
  • टिकट से लेकर खाना तक, सब मिलेगा एक ही प्लेटफॉर्म पर
  • ऐप में मिलेगा लाइव स्टेटस, शिकायत सिस्टम और ट्रैवल इंश्योरेंस भी

Rail Connect, NTES, UTS, Rail Madad, Food on Track आदि ऐप अब RailOne ऐप में

Photo Credit: IRCTC

अब रेलवे टिकट से लेकर खाना आर्डर करने तक, सब कुछ होगा मात्र एक क्लिक की दूरी पर। IRCTC ने अपने नए Super App 'RailOne' को लाइव कर दिया है, जिसे हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ महीनों पहले घोषित किया गया था। इस ऐप को Centre for Railway Information Systems (CRIS) और IRCTC की साझेदारी में बनाया गया है, ताकि यूजर को अलग-अलग ऐप्स से छुटकारा मिल सके। अब आपको टिकट बुक करने, PNR चेक करने, लाइव ट्रेन स्टेटस देखने, प्लेटफार्म पास लेने और खाना मंगवाने जैसी सभी जरूरी सर्विस एक ही जगह मिलेंगी। 

RailOne ऐप अब Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। इसे आज, 1 जुलाई को लाइव कर दिया गया है। RailOne की खासियत ये है कि आपके फोन में मौजूद म्लीटपल रेलवे ऐप्स (जैसे Rail Connect, NTES, UTS, Rail Madad, Food on Track आदि) अब एक ही ऐप के अंदर आ गए हैं। इसका मतलब है कि अब आपको अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच नहीं करना पड़ेगा और मोबाइल की मेमोरी भी बचेगी।
 

यूजर इंटरफेस की बात करें तो ऐप बिल्कुल क्लीन और मॉडर्न दिखता है, जिससे टिकट बुकिंग, ट्रेकिंग और खाने की सुविधा सिर्फ एक या दो टैप में पूरी हो जाती है। इसमें Tatkal ऑटो-फिल, रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग, ट्रैवल इंश्योरेंस, ग्रीवांस रेड्रेसल और फ्रीलॉन्स बिजनेस-कम्प्लेंट्स (B2B freight booking) जैसी फुल सर्विसेज भी शामिल हैं ।

IRCTC का कहना है कि Super App यूजर्स का समय बचाने का काम करेगा और ट्रैवल प्लानिंग को आसान बनाएगा। रियल-टाइम अलर्ट्स, मल्टी-पेमेंट ऑप्शन और पर्सनलाइज्ड सजेशन के साथ यह ऐप यात्रियों का डिजिटल ट्रैवल कमांड सेंटर बनने की तैयारी में है।
Advertisement

जबकि पहले IRCTC मोबाइल ऐप सिर्फ ट्रेन टिकट तक सीमित था, यह नया RailOne ग्राहक अनुभव को पूरी तरह बदलेगा - चाहे वो टिकट की कन्फर्मेशन हो, सीट की उपलब्धता ट्रैक करना, खाना आर्डर करना, होटल बुकिंग करना या फिर लॉजिस्टिक की देख-रेख करना हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IRCTC, IRCTC RailOne, RailOne
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.