आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप से तेजी से टिकट बुक कर पाएंगे आप

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जनवरी 2017 14:36 IST
ख़ास बातें
  • आईआरसीटीसी शीघ्र ही एक नया टिकट ऐप शुरू करेगा
  • नया टिकट बुकिंग ऐप नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकट सिस्टम पर काम करेगा
  • यह ऐप टिकट बुकिंग वेबसाइट के साथ परस्पर काम करेगा
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) शीघ्र ही एक नया टिकट ऐप शुरू करेगा जिसमें टिकटों की तीव्र बुकिंग की व्यवस्था समेत कई अन्य विशेषताएं होंगी।

रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान आईआरसीटीसी कनेक्ट नवीनतम प्रौद्योगिकी से लैस आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट बन जाएगा ताकि तेजी एवं आसानी से ट्रेन टिकट बुक कराना सुगम हो जाए।
Advertisement

निगम ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग का कामकाज देखता है। अगले हफ्ते वह इस ऐप को उपयोगकर्ताओं के और अनुकूल एवं तीव्र बनाने की यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट औपचारिक रूप से जारी करेगा।

नया टिकट बुकिंग ऐप नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकट सिस्टम पर काम करेगा। यह ऐप टिकट बुकिंग वेबसाइट के साथ परस्पर काम करेगा जो मौज़ूदा ऐप नहीं मौज़ूद है।
Advertisement

नए ऐप में यात्री सर्च के अलावा ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे। बुक किए गए टिकट की स्थिति और उन्हें रद्द करना संभव होगा। ऐप में प्लान की गई यात्रा का अलर्ट भी मिलेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  2. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  3. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  7. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.