Instagram Reels पर नहीं लग रहे 3 से ज्यादा Hashtags, नए क्रिएटर्स पर गिरेगी गाज?

Instagram पर चुनिंदा यूजर्स को 3-हैशटैग लिमिट का मैसेज दिख रहा है। Android पर यह लिमिट नहीं, जबकि iPhone में यह केवल क्रिएटर अकाउंट्स में दिखी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 20:18 IST
ख़ास बातें
  • Instagram चुनिंदा यूजर्स पर 3-हैशटैग लिमिट टेस्ट कर रहा है
  • Android पर नहीं, iPhone क्रिएटर अकाउंट्स पर दिखी लिमिट
  • TikTok पहले ही कथित तौर पर 5 हैशटैग की लिमिट टेस्ट कर रहा है

Photo Credit: Pixabay

ऐसा लगता है Instagram एक नए लिमिटेशन को टेस्ट कर रहा है। अगर आप Instagram पर Post या Reel अपलोड कर रहे हैं और आप 3 से ज्यादा Hashtags नहीं लगा पा रहे हैं, तो बता दें कि ऐसा केवल आपके साथ नहीं हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि Instagram भी यहां TikTok की राह पर चल रहा है और हैशटैग्स की संख्या को लिमिटेड करने की प्लानिंग कर रहा है। बता दें कि हाल ही में TikTok ने भी कथित तौर परर हैशटैग्स की संख्या को 5 पर लिमिट किया गया है।

Instagram में आज, 21 नवंबर को अचानक Hashtag लगाने की संख्या में बदलाव देखने को मिला। यहां Post या Reel अपलोड करते समय तीन से ज्यादा हैशटैग नहीं लग रहे थे। यदि कोशिश की जा रही है, तो Instagram की ओर से एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जो कहता है कि 'You can only add 3 hashtags to your caption', यानी आप अपने कैप्शन में केवल 3 हैशटैग्स लगा सकते हैं। Instagram की ओर से फिलहाल इसे लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है।

Advertisement

क्या सब तरह के अकाउंट में लगी है लिमिट?

मैंने इस लिमिटेशन को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर टेस्ट किया। दिलचस्प बात यह है कि Android पर, चाहे अकाउंट टाइप स्टैंडर्ड हो या क्रिएटर (Creator), Hashtags पर कोई लिमिट नहीं थी। यानी Android यूजर्स फिलहाल बिना किसी रुकावट के अपने पोस्ट में पहले की तरह ज्यादा हैशटैग जोड़ सकते हैं।

हालांकि, iPhone पर मामला बिल्कुल अलग है। iOS पर यह पाबंदी सिर्फ क्रिएटर अकाउंट में दिख रही है, जबकि स्टैंडर्ड अकाउंट्स में तीन से ज्यादा हैशटैग्स जोड़ने में कोई दिक्कत नहीं आई। इसका मतलब साफ है कि फिलहाल लिमिटेशन्स iOS प्लेटफॉर्म पर Creator अकाउंट्स पर टेस्ट की जा रही है।

Advertisement

X पर भी कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए गए हैं, जिनमें यूजर्स ने समान समस्या का सामना किया है। यह पोस्ट दुनियाभर के अलग-अलग कोनों से शेयर किए गए हैं, जो इशारा देता है कि टेस्टिंग वर्ल्डवाइड की जा रही है। Instagram पर Hashtags की लिमिट 30 तक है। बता दें कि हाल ही में TikTok ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर Hashtags की संख्या को 5 पर लिमिट किया है।

यदि मेटा भविष्य में ऐसी ही लिमिट को प्लान कर रहा है, तो यह देखना होगा कि इसका छोटे या ग्रोइंग अकाउंट्स पर कैसा असर पड़ता है। उन यूजर्स के लिए जो एनालिटिक्स के सहारे हैशटैग्स के जरिए ऑडियंस पाते थे, अब उन्हें नए तरीके अपनाने होंगे।

इस बीच यह भी साफ नहीं है कि यह लिमिट कब तक रहेगी या पुरे प्लेटफार्म पर लागू होगी। हो सकता है कि यह सिर्फ एक टेस्‍ट हो, जिसे Instagram चुनिंदा अकाउंट्स पर आजमा रहा हो। इसलिए अगर आपके ऊपर यह लिमिट आ गई है, तो घबराइये नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम की ओर से अकाउंसमेंट का इंतजार करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.