Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स

Instagram ने Instagram Plus नाम का नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। इसमें Story Spotlight, Story Rewatch Insights, Story Preview और कई अन्य एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2026 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Instagram Plus में Story Spotlight और Story Extend फीचर मिला
  • यूजर्स देख सकेंगे किसी Story को कितनी बार देखा गया
  • Instagram का सामान्य फ्री वर्जन पहले की तरह उपलब्ध रहेगा

Instagram Plus सब्सक्रिप्शन के साथ कई नए प्रीमियम फीचर्स आए

Photo Credit: Meta

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए Instagram Plus नाम का नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन टियर लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि यह एक वैकल्पिक पेड प्लान है, जिसे उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो ज्यादा पर्सनलाइजेशन, एडवांस इनसाइट्स और एक्स्ट्रा शेयरिंग कंट्रोल चाहते हैं। Instagram ने साफ किया है कि प्लेटफॉर्म का सामान्य एक्सपीरिएंस पहले की तरह फ्री रहेगा और यूजर्स बिना सब्सक्रिप्शन के भी ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। नए प्लान के तहत कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनका फोकस स्टोरी शेयरिंग, ऑडियंस कंट्रोल और प्रोफाइल कस्टमाइजेशन पर है।

Instagram ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि Instagram Plus को तीन मुख्य कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें सोशल कनेक्टिविटी, इनसाइट्स और प्रीव्यू टूल्स व प्रोफाइल कस्टमाइजेशन से जुड़े फीचर्स शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य यूजर्स को अपने कंटेंट और ऑडियंस पर ज्यादा कंट्रोल देना है।

नए सब्सक्रिप्शन के साथ Story Spotlight फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर की स्टोरी उसके दोस्तों की स्टोरी फीड में प्रायोरिटी के साथ दिखाई दे सकती है। इसके अलावा Multiple Story Audiences फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स अलग-अलग लोगों के लिए कई कस्टम ऑडियंस लिस्ट बना सकते हैं। यह मौजूदा Close Friends फीचर का एक्सटेंडेड वर्जन माना जा रहा है। वहीं Story Extend फीचर के जरिए स्टोरी की अवधि 24 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे तक की जा सकती है।

Instagram Plus में Super Hearts फीचर भी शामिल है। इसके तहत किसी दोस्त की स्टोरी पर रिएक्ट करने पर एनिमेटेड हार्ट इफेक्ट दिखाई देगा। कंपनी का कहना है कि यह फीचर स्टोरी इंटरैक्शन को और आकर्षक बनाने के लिए तैयार किया गया है।

जो यूजर्स अपने कंटेंट की परफॉर्मेंस पर नजर रखते हैं, उनके लिए Instagram Plus में कई नए इनसाइट्स टूल्स दिए गए हैं। इनमें Story Rewatch Insights शामिल है, जो यह जानकारी देता है कि किसी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया। वहीं Search Viewer List फीचर की मदद से यूजर स्टोरी व्यूअर लिस्ट में किसी खास अकाउंट को आसानी से खोज सकता है।

Advertisement

कंपनी ने Story Preview फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से सब्सक्राइबर किसी स्टोरी को बिना व्यू दर्ज कराए प्रीव्यू कर सकेंगे। Instagram का कहना है कि यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो किसी स्टोरी को देखना चाहते हैं लेकिन तुरंत इंटरैक्ट नहीं करना चाहते।

Instagram ने बताया कि Instagram Plus का तीसरा हिस्सा प्रोफाइल कस्टमाइजेशन और ऑप्शनल पोस्टिंग ऑप्शन पर आधारित है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस कैटेगरी से जुड़े सभी फीचर्स की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। Instagram Plus को ग्लोबल लेवल पर रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में इसके तहत एक्स्ट्रा फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram Plus, Instagram Sub
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.