Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
Meta Instagram पर Instagram Plus नाम से एक नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग कर रहा है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिल सकते हैं, जैसे बिना सामने वाले को बताए Story देखना, Story व्यूज का डिटेल एनालिसिस और कस्टम ऑडियंस लिस्ट बनाना। इसके अलावा यूजर्स Story की वैलिडिटी बढ़ा सकते हैं और “Superlike” जैसे नए इंटरैक्टिव फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में टेस्ट हो रहा है और इसकी कीमत भी देश के हिसाब से अलग है।