Instagram Latest Feature: अब स्टोरी पर दिखाई देंगे सबके कमेंट, फीचर को बंद करने का भी है ऑप्शन

नए फीचर की प्राइवेसी को विजिबिलिटी सेटिंग्स के जरिए बदला जा सकता है। यूजर्स के पास अपनी पसंद के अनुसार कमेंट्स को सक्षम या अक्षम करने का विकल्प होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 20:05 IST
ख़ास बातें
  • नया फीचर काफी हद तक Post या Reels के समान ही है
  • यूजर्स द्वारा आपकी स्टोरीज पर किए गए कमेंट अन्य यूजर्स को दिखाई देंगे
  • हालांकि कमेंट्स की विजिबिलिटी को सेटिंग्स से ऑफ भी किया जा सकेगा

Photo Credit: Instagram

Instagram पर एक नया फीचर आया है, जो Stories पर कंमेंट से संबंधित है। Meta के मुताबिक, इंस्टाग्राम स्टोरीज (Instagram Stories) के लिए एक नया कमेंट फीचर जारी किया जा रहा है, जिसमें यूजर्स द्वारा किसी की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर किए गए कमेंट को अन्य यूजर्स देख सकेंगे। यह काफी हद तक Reels के समान ही है, जहां स्टोरीज पर किए गए सभी कमेंट सभी यूजर्स को दिखाई देंगे। हालांकि, कमेंट भी स्टोरीज के समान सीमित समय के लिए दिखाई देंगे। अच्छी बात यह है कि इसके साथ ही यूजर्स को यह चुनने का मौका भी दिया जा रहा है कि वे अपनी स्टोरीज पर कमेंट्स को पब्लिक करना चाहते हैं या नहीं। फीचर इंस्टाग्राम क्रिएटर लैब (Instagram Creator Lab) में शामिल है।

Meta चैनल पर एक पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग ने जानकारी दी कि Instagram Stories में कमेंट फीचर जोड़ा गया है, जिसमें यूजर्स किसी की स्टोरीज पर अन्य यूजर्स द्वारा किए गए कमेंट्स को देख सकेंगे। यह काफी हद तक Post या Reels के समान ही है, लेकिन सीमित समय के लिए। प्लेटफॉर्म का कहना है कि कमेंट्स स्टोरीज के समान समय सीमा का पालन करेंगे और 24 घंटों के भीतर गायब हो जाएंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यूजर्स उन्हें आर्काइव कर पाएंगे या नहीं।
Advertisement

बता दें कि इससे पहले भी Instagram Stories पर यूजर्स कमेंट कर सकते थें, लेकिन इन कमेंट को सीधा शेयर करने वाले के DM पर भेजा जाता था, जिसे अन्य यूजर्स नहीं देख सकते थें। अब, यूजर्स द्वारा किए जाने वाले कमेंट एक जगह पर दिखाई देंगे। जैसा कि हमने बताया, यूजर्स के अच्छी बात यह है कि प्लेटफॉर्म ने उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखा है। नए फीचर में यूजर्स निर्धारित कर सकते हैं कि उनकी स्टोरीज पर कमेंट्स सभी को दिखाई दें या नहीं। इसे विजिबिलिटी सेटिंग्स के जरिए बदला जा  सकता है। द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स के पास अपनी पसंद के अनुसार कमेंट्स को सक्षम या अक्षम करने का विकल्प होगा।

हालांकि, Gadgets 360 स्टाफ मेंबर्स Android और iOS दोनों के लिए Instagram पर इसकी उपलब्धता को वैरिफाई करने में असमर्थ थे।
Advertisement

Instagram Stories पर कमेंट फीचर को Creator Lab में शामिल किया गया है, जिसे हाल के महीनों में प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया था। यहां प्लेटफॉर्म आने वाले समय में कई अन्य नए फीचर्स जोड़ सकता है। पिछले महीने, इंस्टाग्राम ने नए फॉन्ट, टेक्स्ट एनिमेशन और इंस्टाग्राम रील्स और स्टोरीज पर फोटो में स्टिकर जोड़ने की क्षमता शुरू की थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.