Instagram ने करा दी मौज! अब अपलोड कर सकेंगे 3 मिनट तक लंबी रील्‍स, और क्‍या नया? जानें

इंस्‍टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने बताया है कि इंस्‍टा पर अब रील्स की मैक्सिमम लेंथ को बढ़ाकर तीन मिनट किया जा रहा है। यह बदलाव उन क्र‍िएटर्स के लिए गुड न्‍यूज है, जो इंस्‍टा पर लंबी रील्‍स पर अपलोड करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 13:10 IST
ख़ास बातें
  • इंस्‍टाग्राम ने बढ़ाई रील्‍स की लिमिट
  • अब 3 मिनट तक रील्‍स कर पाएंगे अपलोड
  • यूट्यूब ने पिछले साल बढ़ा दी थी शॉर्ट्स की लेंथ लिमिट

पहले यह लिमिट 90 सेकंड यानी डेढ़ मिनट तक थी, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है।

Instagram New Update : रील्‍स देखने का अंदाज अब बदलने वाला है। इंस्‍टाग्राम ने एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है। इंस्‍टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने बताया है कि इंस्‍टा पर अब रील्स की मैक्सिमम लेंथ को बढ़ाकर तीन मिनट किया जा रहा है। यह बदलाव उन क्र‍िएटर्स के लिए गुड न्‍यूज है, जो इंस्‍टा पर लंबी रील्‍स पर अपलोड करना चाहते हैं। पहले यह लिमिट 90 सेकंड यानी डेढ़ मिनट तक थी, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है। गौरतलब है कि यूट्यूब ने भी पिछले साल शॉर्ट्स की लेंथ को तीन मिनट तक बढ़ा दिया था। 

हालांकि एडम मोसेरी ने इस बात पर जोर दिया कि उन प्‍लेटफॉर्म शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कंटेंट पर फोकस्‍ड करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोसेरी ने बताया कि कई कंटेंट क्र‍िएटर्स इंस्‍टाग्राम पर अपलोड की जाने वालीं रील्‍स की लिमिट को बढ़ाना चाहते थे। उन्‍हें 90 सेकंड की लिमिट में रिस्ट्रिक्‍शन महसूस होता था, जिसे ध्‍यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 
Advertisement

गिजमोचाइना के अनुसार, इंस्‍टाग्राम का यह कदम कई कंटेंट क्र‍िएटर्स के लिए फायदेमंद होगा, लेकिन इससे प्‍लेटफॉर्म की पहचान बदल रही है। 3 मिनट के वीडियो फॉर्मेट के लिहाज से अब इंस्‍टा उसी रेस में शामिल हो गया है, जिसमें यूट्यूब और टिकटॉक के बीच पहले से कॉम्पिटिशन है। 
 

यह भी देखा जाना बाकी है कि लंबी रील्‍स अपलोड करने का ऑप्‍शन देने से यह यूजर्स को कितना एंगेज करेगा। छोटी रील्‍स का फायदा यह होता है कि लोग कम वक्‍त में ज्‍यादा तरह का कंटेंट देख पाते हैं। 3 मिनट तक की रील्‍स का मतलब है कि यूजर्स एक वीडियो से दूसरे वीडियो में स्विच करने पर ज्‍यादा समय लगाएंगे, क्‍योंकि उन्‍हें एक रील में ज्‍यादा टाइम देना होगा। 

इसके अलावा, इंस्टाग्राम पर अब प्रोफाइल ग्रिड पर चौकोर के बजाए आयताकार बॉक्‍स में कंटेंट नजर आएगा। धीरे-धीरे इस फीचर को यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.