Instagram में Reels बनाने वालों के लिए आया नया AI फीचर, कई काम हुए आसान

Meta ने Instagram प्लेटफॉर्म पर AI Studio नाम से एक नया AI टूल जोड़ा है, जो यूजर्स को पर्सनलाइज्ड AI करेक्टर्स बनाने की सुविधा देगा और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स को इन करेक्टर्स को "खुद के एक्सटेंशन के रूप में" यूज करने की अनुमति देगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जुलाई 2024 11:30 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने Instagram प्लेटफॉर्म पर AI Studio नाम से एक नया AI टूल जोड़ा है
  • यह टूल यूजर्स को पर्सनलाइज्ड AI करेक्टर्स बनाने की सुविधा देगा
  • नया टूल मेटा के Lama 3.1 पर बनाया गया है

Meta AI को हाल ही में भारत में WhatsApp, Facebook, Instagram आदि पर पेश किया गया था

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

Meta अपने Instagram प्लेटफॉर्म के साथ-साथ अन्य सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आपस में कनेक्ट करने के लिए समय-समय पर नए फीचर्स रिलीज कर रहा है। इसके अलावा, कंपनी का फोकस सभी प्लेटफॉर्म्स पर AI इंटिग्रेशन पर भी है। इसी रास्ते में अब Meta ने Instagram पर नया AI टूल - AI Studio रोल आउट किया है, जो यूजर्स को अपने पर्सनलाइज्ड AI चैटबॉट्स को बनाने और शेयर करने की सुविधा देगा। नया टूल इंफ्लूएंसरों और छोटे बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इसके जरिए वे अपने कस्टमाइज रिप्लाई बनाकर मैसेज के रिप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, यह फीचर और भी कई अन्य सुविधाएं लेकर आता है।

एक समाचार एजेंसी (via NDTV) के अनुसार, Meta ने Instagram प्लेटफॉर्म पर AI Studio नाम से एक नया AI टूल जोड़ा है, जो यूजर्स को पर्सनलाइज्ड AI करेक्टर्स बनाने की सुविधा देगा और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स को इन करेक्टर्स को "खुद के एक्सटेंशन के रूप में" यूज करने की अनुमति देगा। ये AI करेक्टर लोगों के कॉमन DM प्रश्नों और स्टोरीज के रिप्लाई को संभाल सकते हैं। यूजर्स अपने AI कैरेक्टर को Meta के विभिन्न प्लेटफार्मों पर शेयर कर सकते हैं।

नया टूल मेटा के Lama 3.1 पर बनाया गया है, जो पिछले हफ्ते जारी किए गए इसके ज्यादातर फ्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का सबसे बड़ा वर्जन है, जो कई भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें परफॉर्मेंस मेट्रिक्स हैं, जो OpenAI जैसे प्रतिद्वंद्वियों के पेड मॉडल के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।

बता दें कि जून में Google ने Gemini के मोबाइल ऐप (Gemini AI app) को भारत में 9 भाषाओं में लॉन्च किया था, जिसके एक हफ्ते बाद ही Meta ने भी अपने आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस असिस्‍टेंट Meta AI को भारत में WhatsApp, Facebook, Instagram, Messenger और Meta.ai पर पेश किया। कंपनी ने रिलीज के समय कहा कि इसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) के साथ बनाया गया है। फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्‍टा पर मेटा एआई के आने से लाखों यूजर्स को फायदा होगा। कंटेंट बनाने से लेकर किसी टॉपिक पर जानकारी हासिल करने जैसे काम अब सीधे मेटा एआई से पूरे हो जाते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, AI, Meta AI, Instagram, AI Studio
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.